एक बार अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाएं

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अरबी के पत्तों के पकोड़े : अरबी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी। लोग सूखी अरबी और रसेदार अरबी की सब्जी बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाए हैं। ये इतने कुरकुरे और मजेदार बनते हैं कि खाने वाले 1-2 खाकर खुद को रोक नहीं पाएंगे। अरबी के पत्तों की सब्जी भी बनती है। इसे बेसन में लपेटकर तैयार किया जाता है। अगर आपको चाय के साथ कुछ क्रिस्पी खाने और गर्म खाने का मन है तो अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खा सकते हैं। इसकी रेसिपी बहुत आसान है।


अरबी के पत्तों के पकोड़े की रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले अरबी के पत्ते खरीदकर ले आएं। अगर आपके आसपास कहीं अरबी की खेती होती है तो आप वहां से ताजा पत्ते ला सकते हैं। पत्तों को अच्छी तरह से पानी से धो लें। 1 बड़ा प्याज लें और उसे बारीक काट लें। करीब 3-4 हरी मिर्च और 10-12 लहसुन की कली लें और हरी मिर्च के साथ इन्हें दरदरा कूट लें। एक बाउल में बेसन डालें। इसमें कटी प्याज, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालें। थोड़ा नमक और हल्दी बेसन में डालकर अच्छी तरह से पानी डालते हैं मिक्स करें। बेसन का आपको गाढ़ा पेस्ट बनाना है जो आसानी से अरबी के पत्तों पर चिपक जाए।

पिस्ता के पौधे लगाने और उनकी देखभाल का सही तरीका ये खबर भी पढ़े : पिस्ता के पौधे लगाने और उनकी देखभाल का सही तरीका

दूसरा स्टेप- अरबी के पत्तों से डंठल पूरी तरह से हटा दें। अब पत्ते पर पीछे की साइड पूरे पर हल्का हल्का बेसन लगाते जाएं। अब इसी बेसन लगे पत्ते के ऊपर एक और पत्ता उल्टा करके रखें। अब इस पर भी बेसन लगा दें। करीब 3-4 पत्ते ऐसे ही एक दूसरे के ऊपर रखकर बेसन लगाते जाएं। पत्ते को एक तरफ से फोल्ड करें और बेसन लपेट दें। सारी परत पर बेसन लपेटते जाएं और इसे फोल्ड करते जाएं।

तीसरा स्टेप- आपको पत्तों को जितनी छोटी हो सके उतनी छोटी फोल्ड बनानी है। अब एक कड़ाही के ऊपर जालीदार बर्तन रखें। कड़ाही में पानी डालकर गर्म करें और इसमें जाली के ऊपर बेसन में लिपटे अरबी के पत्ते रखें और ढककर पकाएं। जब भाप में बेसन और पत्ते पक जाएं तो इन्हें निकालकर गोल-गोल काटते जाएं।

चौथा स्टेप- अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें अरबी के पीस डालकर गोल्डन और कुरकुरा होने तक इन्हें फ्राई कर लें। सारे अरबी के पत्ते के पकोड़े ऐसे ही फाई करते जाएं। इनके ऊपर चाट मसाला डालें और इसे बारिश के मौसम में गर्म अदरक वाली चाय के साथ इंजॉय करें। ये पकोड़े बहुत ही क्रिस्पी बनते हैं।   

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

वनडे क्रिकेट : वनडे क्रिकेट में एक नया अध्याय स्कॉटलैंड और कनाडा की टीम के बीच में खेले जा रहे...
खेल 
 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

#Draft: Add Your Title

मोती :रत्नों को लेकर लोगों में हमेशा से खास दिलचस्पी रही है। कोई इन्हें फैशन के लिए पहनता है तो...
लाइफस्टाइल 
#Draft: Add Your Title

बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

इस्लामाबाद :पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।  बच्चों की सुरक्षा के लिए...
नारी व बाल जगत 
बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना मिथुन का हाल

कोलकाता : हिंदी और बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य मिथुन...
मनोरंजन 
शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना मिथुन का हाल

उत्तराखंड के युवा लड़के ने बना दी उड़ने वाली कार

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ उसे सही मंच...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के युवा लड़के ने बना दी उड़ने वाली कार

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर