बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

इस्लामाबाद :पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।  बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था 'साहिल' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 के पहले 6 महीने में ही पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ क्राइम के मामलों में चिंताजनक उछाल आया है। 2026 में जनवरी से जून तक बच्चों के साथ 1 हजार 914 मामले अपराध के सामने आए हैं।
बच्चों के साथ शोषण के 1015 मामले आए सामने
 इस साल की पहली छमाही के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 49 नवजात शिशु लावारिस हालत में बरामद हुए, जबकि बच्चों के यौन शोषण के 1 हजार 15 केस सामने आए, जो सबसे ज्यादा रिपोर्ट किया गया अपराध है। आंकड़ों में किडनैपिंग के 558 केस, बच्चों के लापता होने के 101 केस और बाल विवाह के 35 केस भी रजिस्टर किए गए।

पाकिस्तान में कहां-कहां से जमा किए गए आंकड़े?
जान लें कि बच्चों के खिलाफ अपराध की ये रिपोर्ट पाकिस्तान के 4 प्रांतों के साथ-साथ इस्लामाबाद, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में पब्लिश होने वाले राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अखबारों की खबरों के आधार पर तैयार की गई है।

 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा ये खबर भी पढ़े :  दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

11-15 साल के बच्चों को सबसे ज्यादा किया गया टारगेट
पीड़ितों में 58 फीसदी लड़कियां हैं। सबसे ज्यादा अपराध 11 से 15 साल की उम्र के बच्चे के साथ हुआ। ऐसे 598 पीड़ित बच्चे हैं जिनकी उम्र 11-15 साल थी, जबकि 16 से 18 साल के 356 बच्चे भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा, 329 पीड़ित बच्चों 6 से 10 साल की आयु के भी हैं, जबकि 95 बच्चे तो 5 साल या उससे कम उम्र के हैं। हालांकि, उपलब्ध रिकॉर्ड में शामिल 487 पीड़ितों की उम्र के बारे में पता नहीं चल पाया है।

ज्यादातर अपराधी, पीड़ितों से थे परिचित
पड़ताल में यह भी मालूम चला कि अपराधी ज्यादातर बार पीड़ितों के परिचित होते थे। रिपोर्ट किए गए केस में से 43 फीसदी में परिचितों को कथित अपराधी के तौर पर पहचाना गया, जबकि 34 प्रतिशत केस में अनजान लोग अपराध में शामिल थे। करीब 45 फीसदी शोषण की घटनाएं पीड़ितों के घरों में हुईं, जबकि 18 प्रतिशत वारदातें संदिग्धों के घरों में हुईं। 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, 3 फीसदी अपराध खुले खेतों में अंजाम दिए गए, जबकि 21 प्रतिशत वारदातों में जगह का पता नहीं चल पाया।

80 फीसदी मामले पाकिस्तान के पंजाब में हुए
'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, इन आपराधिक मामलों में से 57 फीसदी केस शहरी इलाकों में हुए, जबकि 43 प्रतिशत केस ग्रामीण इलाकों में सामने आए। दिलचस्प है कि सबसे ज्यादा यानी 80 फीसदी मामले पंजाब में रजिस्टर किए गए, इसके बाद सिंध में 15 फीसदी केस सामने आए, और बाकी 5 प्रतिशत वारदातें देश के अन्य भागों से रिपोर्ट हुए। हाल ही में पाकिस्तानी सेना के PoK में सड़कों पर कत्लेआम मचाने की खबर आई थी, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत कंफर्म बताई गई थी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस  : भारत का पोस्ट ऑफिस, देश के नागरिकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ कई तरह की बैंकिंग सेवाएं...
कारोबार 
 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बेलपत्र का पौधा :सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है...
खेती-बाड़ी 
 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

मक्का  :पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते...
अंतर्राष्ट्रीय 
बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

वनडे क्रिकेट : वनडे क्रिकेट में एक नया अध्याय स्कॉटलैंड और कनाडा की टीम के बीच में खेले जा रहे...
खेल 
 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

#Draft: Add Your Title

मोती :रत्नों को लेकर लोगों में हमेशा से खास दिलचस्पी रही है। कोई इन्हें फैशन के लिए पहनता है तो...
लाइफस्टाइल 
#Draft: Add Your Title

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर