जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बेलपत्र का पौधा :सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि शिवजी को प्रसन्न करने के लिए किसी बड़े अनुष्ठान की आवश्यकता नहीं होती, वे तो केवल एक लोटा जल और भाव से चढ़ाए गए बेलपत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आप भी इस सावन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहते हैं तो घर आप आसानी से इसका पौधा लगा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं जिससे आप आसानी से बेलपत्र का पौधा लगा पाएंगे। 


1. सही समय और सामग्री का चुनाव

मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी? ये खबर भी पढ़े : मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी?

बेलपत्र लगाने के लिए फरवरी से जुलाई का समय सबसे बेस्ट माना जाता है। इसके लिए बेलपत्र का ताजा फल या एक स्वस्थ टहनी, 8-10 इंच का गमला, और सही मिट्टी का मिश्रण लें। 

2. मिट्टी तैयार करने की ट्रिक
बेलपत्र के पौधे को ऐसी मिट्टी पसंद होती है जिसमें पानी जमा न हो। इसके लिए 50 फीसदी नॉर्मल बगीचे की मिट्टी + 30 फीसदी गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट + 20 फीसदी रेत लें। गमले के नीचे एक ड्रेनेज होल जरूर रखें ताकि एक्सट्रा पानी आसानी से बाहर निकल सके।

3. पौधा लगाने की आसान ट्रिक
बेलपत्र के पके हुए फल से बीज निकालें और उन्हें पानी से अच्छे से धोकर गुदा साफ कर लें। बीजों को 24 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। गमले की मिट्टी में 1 इंच गहराई पर बीज बोएं और ऊपर से हल्की मिट्टी डालकर पानी का छिड़काव करें।

कटिंग से उगाने का आसान तरीका
किसी पुराने बेलपत्र के पौधे से पेंसिल जितनी मोटी और 6-8 इंच लंबी टहनी लें। टहनी के निचले हिस्से को थोड़ा छीलें और उस पर थोड़ा एलोवेरा जेल लगा लें। इसे मिट्टी में 2-3 इंच गहरा दबा दें। कटिंग से पौधा बहुत जल्दी तैयार होता है।

4. देखभाल के जरूरी टिप्स
बेलपत्र के पौधे को रोजाना कम से कम 4-5 घंटे की सीधी धूप की जरूरत होती है। इसे ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप आती हो। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन गमले में पानी रुकने न दें। जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी दिखे, तभी पानी दें। पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए महीने में एक बार थोड़ी गोबर की खाद या नीम की खली जरूर डालें। जब पौधा छोटा हो, तो इसे बहुत ज्यादा बारिश या बहुत तेज ठंड से बचाकर रखें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

  नई दिल्ली:  यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने का इंतजार सोशल...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी  2026 की आंसर कीजारी करने में देरी

 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस  : भारत का पोस्ट ऑफिस, देश के नागरिकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ कई तरह की बैंकिंग सेवाएं...
कारोबार 
 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बेलपत्र का पौधा :सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है...
खेती-बाड़ी 
 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

मक्का  :पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते...
अंतर्राष्ट्रीय 
बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

वनडे क्रिकेट : वनडे क्रिकेट में एक नया अध्याय स्कॉटलैंड और कनाडा की टीम के बीच में खेले जा रहे...
खेल 
 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
उत्तर प्रदेश 
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे