स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वनडे क्रिकेट : वनडे क्रिकेट में एक नया अध्याय स्कॉटलैंड और कनाडा की टीम के बीच में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग टू 2023-27 के मुकाबले में जुड़ा जब यह मैच वनडे इतिहास का 5000वां मुकाबला बन गया। वनडे फॉर्मेट की शुरुआत साल 1971 में हुई थी, जिसमें 55 सालों में इसके नियमों में काफी बदलाव भी देखने को मिले हैं। टी20 फॉर्मेट आने के बावजूद अभी भी वनडे की अपनी जगह पर अहमियत बनी हुई है, जिसमें फैंस वर्ल्ड कप का इंतजार काफी बेसब्री से करते हैं। वनडे फॉर्मेट में खेले गए शुरुआती तीन वर्ल्ड कप जहां 60-60 ओवर्स के खेले गए थे तो वहीं इसके बाद हुए सभी वर्ल्ड कप 50 ओवर्स फॉर्मेट में खेले गए हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था पहला वनडे मैच
ODI क्रिकेट के इतिहास को लेकर बात की जाए तो पहला मुकाबला 5 जनवरी 1971 को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच में मेलबर्न के स्टेडियम में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1000वां वनडे मैच साल 1995 में 8905 दिन बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में नॉटिंघम के मैदान पर खेला गया था जो दो दिन तक चला और 55-55 ओवर्स का था। इसके बाद अगले 2000वां वनडे मैच पूरा होने में अधिक समय नहीं लगा और वह 10 अप्रैल 2003 को खेला गया था। वनडे फॉर्मेट में 3000वां मैच 22 जून 2010 को खेला गया था जबकि 4000वां मैच 17 मार्च 2018 को खेला गया था। वहीं अब 5000वां मुकाबला 7 अगस्त 2026 को स्कॉटलैंड और कनाडा की टीम के बीच में हो रहा है।

बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया ये खबर भी पढ़े : बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

भारतीय टीम का जीत का प्रतिशत हुआ बेहतर
वेस्टइंडीज का वनडे क्रिकेट के शुरुआती दौर में दबदबा देखने को मिला था, जिसमें वह लगातार 2 वर्ल्ड कप अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। वहीं उसके बाद से हर 1000 मैच के नजरिए से देखा जाए तो उसमें उनके प्रदर्शन का ग्राफ लगातार गिरते हुए देखने को मिला है। वहीं भारतीय टीम जिनका वनडे फॉर्मेट के शुरुआती दौर में प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं था वह लगातार बेहतर होता गया, जिसमें टीम इंडिया के जीत के प्रतिशत को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में टीम इंडिया टॉप पर
भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में टॉप पर बनी हुई है। टीम इंडिया ने अब तक 1081 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 575 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है तो वहीं 452 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 10 मुकाबले टाई रहे हैं तो 44 मैच रद्द हो गए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है जिन्होंने 1025 मैच खेले हैं, जबकि तीसरे नंबर पर 1002 वनडे मैचों के साथ पाकिस्तानी टीम है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस  : भारत का पोस्ट ऑफिस, देश के नागरिकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ कई तरह की बैंकिंग सेवाएं...
कारोबार 
 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बेलपत्र का पौधा :सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है...
खेती-बाड़ी 
 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

मक्का  :पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते...
अंतर्राष्ट्रीय 
बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

वनडे क्रिकेट : वनडे क्रिकेट में एक नया अध्याय स्कॉटलैंड और कनाडा की टीम के बीच में खेले जा रहे...
खेल 
 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

#Draft: Add Your Title

मोती :रत्नों को लेकर लोगों में हमेशा से खास दिलचस्पी रही है। कोई इन्हें फैशन के लिए पहनता है तो...
लाइफस्टाइल 
#Draft: Add Your Title

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर