मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 8 अगस्त 2026: देश में तूफानी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक कल यानी 8 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, इस भारी बारिश की वजह से पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की भी चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों को यात्रा करने के दौरान सावधान रहना होगा। वहीं, पूर्वी भारत में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है। नदी किनारे मौजूद किसानों और मछुआरों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा तेज आंधी के चलते उत्तर भारत के राज्यों में कई जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं।
वहीं इस हफ्ते ज्यादातर दिनों में उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों के ऊपर ऊपरी हवाओं का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कल यानी 8 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं...
देश के 16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 16 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगे। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।
दिल्ली NCR
दिल्ली (8 अगस्त- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): दिल्ली में कल यानी 8 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। वहीं, दिल्ली में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
उत्तर प्रदेश
यूपी (8 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, हापुड़, नोएडा, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
बिहार
बिहार (8 अगस्त-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, गया, नवादा, बांका, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया,अररिया, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
झारखंड
झारखंड (8-9 अगस्त- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, इस बारिश के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, रांची में 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (8 अगस्त- बारिश और आंधी की चेतावनी): बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
हिमाचल
हिमाचल प्रदेश (8 अगस्त- बारिश-आंधी का येलो अलर्ट): कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, 8 अगस्त को मनाली का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (8 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पुंछ, मीरपुर, कुलगाम, जम्मू, कठुआ, शोपियां, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(8 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): दुर्गापुर, मालदा, कोलकाता, बांकुड़ा, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, पुरबा बर्धमान और अलीपुर द्वार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब
पंजाब (8 अगस्त-भारी बारिश संभावना): होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, अमृतसर और चंडीगढ़ में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। किसानों को खुले में जाने से परहेज करना चाहिए।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (8 अगस्त- बारिश-तूफान का प्रहार): झुंझुनू, सीकर, चुरू, कोटा, जालोर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, टोंक, दोसा और अलवर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (8 अगस्त- भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा, इंदौर, भोपाल, कटनी, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, जबलपुर, शिवनी, भिंड और छतरपुर में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
