राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद सभापति समेत सरकार के सभी मंत्रियों ने अलग अलग जनपदों में योग के कार्यक्रमों हिस्सा लिया।राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल जनभवन में योगाभ्यास किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी किला मैदान झांसी में योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झांसी में आयुष विभाग की ओर से प्रकाशित की पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व के 200 देश योग के माध्यम से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप हम फिर से अपनी विरासत पर गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संगम नोज त्रिवेणी, प्रयागराज में आमजन के साथ सुबह 7 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द रेजिडेंसी पार्क लखनऊ और मैक्स हस्पिटल में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।रेजीडेंसी पार्क लखनऊ में योगाभ्यास के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है"योग हमारी भारतीय प्राचीन परंपरा का अभिन्न अंग है, योग तन व मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने का ऐसा शाश्वत साधन है, जिसके नियमित अभ्यास से मनुष्य में एक नई आत्म चेतना जाग्रत होती है।

यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान, बस-कार सीज, बाइक जब्त ये खबर भी पढ़े : यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान, बस-कार सीज, बाइक जब्त

इस अवसर पर सदस्य, विधान परिषद उमेश द्विवेदी जी, जिलाधिकारी, लखनऊ विशाख एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने लखनऊ के राजाजीपुरम में बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।इस अवसर पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और जीवन दर्शन का अमूल्य उपहार है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने का कार्य करता है। आज विश्व के करोड़ों लोग योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप योग को वैश्विक पहचान मिली और आज यह भारत की सांस्कृतिक विरासत के रूप में विश्व के कोने-कोने तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि एक सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। हम सभी नियमित योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ भारत और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश  ये खबर भी पढ़े : नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश

 

रिश्तों को किया शर्मसार, पैतृक जमीन के लिए बेटे ने पिता को उतरा मौत के घाट ये खबर भी पढ़े : रिश्तों को किया शर्मसार, पैतृक जमीन के लिए बेटे ने पिता को उतरा मौत के घाट

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसून से पहले राजस्थान में झमाझम बारिश, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। रविवार को प्रदेश के 19 से अधिक जिलों में...
राजस्थान 
मानसून से पहले राजस्थान में झमाझम बारिश, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज

नीट-2026: देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, मध्य प्रदेश में 1.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

भोपाल। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 रविवार काे मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में आयोजित की जाएगी।...
शिक्षा-रोजगार  मध्य प्रदेश 
नीट-2026: देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम, मध्य प्रदेश में 1.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

टांगीनाथ धाम से लौटते श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल; 5 रांची रेफर

लातेहार।जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाम मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।...
राष्ट्रीय  झारखंड 
टांगीनाथ धाम से लौटते श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल; 5 रांची रेफर

इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने योग के प्रति अपनी...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में ब्रिगेडियर की देख रेख में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

फर्रुखाबाद।आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में बारहवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में ब्रिगेडियर की देख रेख में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

उत्तर प्रदेश

आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में ब्रिगेडियर की देख रेख में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

फर्रुखाबाद।आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में बारहवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में ब्रिगेडियर की देख रेख में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

लखनऊ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आदियोगी भगवान शिव की नगरी काशी पूरी तरह योगमय नजर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे की शुरुआत ललितपुर से की।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,