रिश्तों को किया शर्मसार, पैतृक जमीन के लिए बेटे ने पिता को उतरा मौत के घाट

महिंगवा थाना इलाके का मामला ,खेत के लिए विवाद चल रहा था

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल पिता की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अतरौरा निवासी रामकुमार यादव और उनके बेटे महेंद्र यादव के बीच पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को यह विवाद तब बढ़ गया, जब रामकुमार अपने खेत में चरी को ट्रैक्टर से जुतवा रहे थे। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। परिजनों के मुताबिक, विवाद के दौरान महेंद्र यादव ने फावड़े से रामकुमार के सिर पर हमला कर दिया।

सपा की सरकार बनने पर लागू होंगी जन कल्याणकारी योजनायें- संजय विद्यार्थी सविता ये खबर भी पढ़े : सपा की सरकार बनने पर लागू होंगी जन कल्याणकारी योजनायें- संजय विद्यार्थी सविता

सिर में गंभीर चोट लगने से रामकुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रामकुमार यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महिगवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक रामकुमार की बेटी मालती देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिता के पास तीन बीघे जमीन थी जिसको लेकर अक्सर बड़े बेटे महेंद्र यादव उर्फ विनोद से विवाद हुआ करता था। बड़े बेटे का कहना था कि तीन बीघे जमीन मेरे नाम करो।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रांची। छात्रों के आंदोलन के 24वें दिन राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टीडीपीएल की ओर से ली गई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

पटना।बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

रीवा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि भारत में हर वर्ष पांच लाख से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

भोपाल। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत