नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - उत्तर प्रदेश शासन के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचिव तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की नोडल अधिकारी डॉ. रोशन जैकब द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, प्रयोगशाला भवन, एफ0डी0ए0भवन, अमौली, हथियागढ़, बस्ती का निरीक्षण में किया गया।  लैब से सम्बन्धित सामान/फर्नीचर के बारे मे लैब गार्ड प्रतिनिधि ने बताया कि कुछ सामान आ चुका है, शेष इम्पोर्टेड सामान रास्ते में है। निर्देशित किया गया कि लैब से सम्बन्धित कितने सामान प्रयोगशाला मे पहुचाए गये और कितने सामान अभी बाकी है जिसकी सूची आज ही उपलब्ध कराये जाय। सारा सामान दस दिवस के अन्दर उपलब्ध हो जाये।
निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला में लगी हुयी लिफ्ट बंद पायी गयी। चालू हालत में नही है जिसे अधिशासी अभियन्ता द्वारा आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर संचालित कर दिया जायेगा। प्रयोगशाला के मेन गेट के सामने बंद नाले को शीघ्रअतिशीघ्र संचालित किये जाने का निर्देश दिया गया है ताकि बारिश का पानी भवन परिसर के अन्दर न आ सकें। भूतल पर भवन की बाहरी दीवालों पर लगी खिड़कियों व मेन गेट पर स्टील/एल्युमिनियम की ग्रिल लगाने का कार्य दस दिन के अन्दर लगाने का निर्देश दिया गया। गोरखपुर मण्डल मे संचालित लैब के साइंटिफिक अधिकारी-प्प् द्वारा दिनांक 13 मई 2026 की रिपोर्ट में  प्रमाणीकरण हेतु लंबित नमूनों की संख्या 237 दर्शायी गयी है। जिसकी नमूना प्राप्ति के सापेक्ष कितने नमूने जांच कर डिस्पैच कर दिया गया है जिसकी अद्यतन रिपोर्ट रविवार शाम तक मुख्यालय को प्रेषित की जाय। उपरोक्त खाद्य प्रयोगशाला/भवन लगभग 25 करोड़ रू0 की लागत से निर्मित की जा रही है खाद्य प्रयोगशाला के संचालन होने के पश्चात् खाद्य नमूनों की जांच की क्षमता बढ़ जायेगी स्थानीय स्तरी पर व्यापारी गण व कृषकगण अपने उत्पादों की जांच स्थानीय स्तर से ही कराकर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चिित कर सकेगें। 
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेन्द्र सिंह, मुख्यालय  प्रभारी प्रयोगशाला व अभिहित अधिकारी उपस्थित रहें। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने निश्चित खुराक संयोजन (एफडीसी) वाली 16 दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव...
राष्ट्रीय 
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक

स्वच्छता और योग स्वस्थ जीवन के दो मजबूत स्तंभ

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में, अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के गरिमामयी अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
स्वच्छता और योग स्वस्थ जीवन के दो मजबूत स्तंभ

ठाणे में अवैध गोदामों पर बड़ी कार्रवाई, दिवा वार्ड में 39 गोदाम किए गए खाली

मुंबई । ठाणे मनपा प्रशासन ने ठाणे महानगर पालिका (टीएमसी ) में बिना इजाज़त के गोदामों के खिलाफ़ कार्रवाई शुरू...
महाराष्ट्र 
ठाणे में अवैध गोदामों पर बड़ी कार्रवाई, दिवा वार्ड में 39 गोदाम किए गए खाली

जालसाजी/धोखाधड़ी के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...