औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी नीतियों के चलते मीरजापुर में औद्योगिक विकास तेजी से गति पकड़ रहा है। कभी पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले मीरजापुर में अब निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से निवेश करने वाली 80 औद्योगिक इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है, जिससे जिले के आर्थिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र (डीआईसी) के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि इन 80 इकाइयों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 1,734 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

 लखनऊ मंडल के प्राचीन धरोहरों का होगा कायाकल्प  ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ मंडल के प्राचीन धरोहरों का होगा कायाकल्प 

इन उद्योगों के संचालन से 5,238 युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है, जबकि 10 हजार से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। इससे न केवल युवाओं का पलायन रुकेगा बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत प्राप्त निवेश प्रस्तावों में 104 परियोजनाओं को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के लिए चयनित किया गया था।

इनमें से 80 इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है, जबकि 20 औद्योगिक इकाइयां निर्माणाधीन हैं और उनके संचालन के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। शेष चार इकाइयों की स्थापना संबंधी प्रक्रियाएं भी पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

उपायुक्त ने बताया कि सभी 104 इकाइयों के पूरी तरह संचालित होने पर लगभग 13,822 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।

जल्द शुरू हो सकता है अडानी समूह का थर्मल पावर प्लांट
संदीप कुमार ने बताया कि मड़िहान क्षेत्र में अडानी समूह द्वारा लगभग 18,300 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जा रहा थर्मल पावर प्लांट भी जल्द शुरू होने की संभावना है।

यह परियोजना मीरजापुर के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

युद्ध स्तर पर किया जा रहा निवेशकों की समस्याओं का समाधान
इन्वेस्ट यूपी के रिलेशनशिप मैनेजर अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में उत्पादन शुरू करने वाली प्रमुख इकाइयों में लालगंज स्थित मेसर्स ब्रजदेव इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड का 250 करोड़ रुपये की लागत वाला इथेनॉल प्लांट शामिल है।

इसके अलावा मेसर्स अपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा 325 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल की स्थापना की गई है।

चुनार में अपोलो पाइप लिमिटेड द्वारा पीवीसी पाइप निर्माण इकाई संचालित की जा रही है, जबकि दोहा क्षेत्र में महामाया इस्पात ने 151 करोड़ रुपये की लागत से स्टील मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया है।

वहीं ब्रिंजल ग्रीन एनर्जी द्वारा 50 करोड़ रुपये की लागत से कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट शुरू किया गया है। सगरा स्थित मां अन्नपूर्णा एग्रो की इकाई में धान की भूसी से तेल का उत्पादन भी शुरू हो चुका है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार, MP के लिए बनेगा विकास रोडमैप

भोपाल। मध्य प्रदेश में घुड़सवारी खेल के समग्र विकास और प्रोत्साहन के उद्देश्य से आज शनिवार को भोपाल स्थित मप्र...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार, MP के लिए बनेगा विकास रोडमैप

इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज

इंदौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय...
मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हाे सकते हैं बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान

ढाका। नई दिल्ली में अगले महीने आयोजित हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का शामिल...
अंतर्राष्ट्रीय 
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हाे सकते हैं बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान

उत्तर प्रदेश

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए...
उत्तर प्रदेश 
क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न