बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहराइच पुलिस को यह सफलता हाथ लगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बहराइच जनपद के नानपारा इलाके में सरयू नहर की पटरी पर पांच शातिर अपराधियों की घेराबंदी की गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस से घिरा देख बेखौफ अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई।इस मुठभेड़ में गिरोह का एक कुख्यात अपराधी कदीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से चार अन्य अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया, जबकि एक साथी फरार होने में सफल रहा।

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन ये खबर भी पढ़े : केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, कार, औजार और भारी मात्रा में चोरी किए गए बिजली के तार बरामद किए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का जायजा लिया।बहराइच के एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नानपारा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजली के तार चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। बिजली तार चोरी होने से कुछ जगहों पर अक्सर सप्लाई भी प्रभावित होती थी और जनता परेशान थी। तार चोरों को पकड़ने के लिए स्वाट टीम और थाने की टीम को लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरयू नहर पटरी पर कुछ तार चोर चोरी की योजना बना रहे हैं और पहले से चोरी तारों को ठिकाने लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की। इसी बीच, अपराधियों ने टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

डार्विन। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने बांग्लादेश...
खेल 
बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

वॉशिंगटन। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिका ने दबाव बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी के बीच शनिवार को पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश का...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए...
उत्तर प्रदेश 
क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस