पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी वर्षा के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है। आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कोलकाता में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है। हावड़ा और हुगली में भी बारिश के साथ गरज-चमक होने तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

उत्तर 24 परगना में व्यापक वर्षा के साथ गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है। दक्षिण 24 परगना में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। कुछ स्थानों पर सात से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है।

पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर में भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। दोनों जिलों में कुछ स्थानों पर सात से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश तथा तेज हवा चलने की संभावना है।

पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है।

उत्तर बंगाल में भी मानसूनी गतिविधि बनी रहेगी। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में बारिश की तीव्रता अधिक रह सकती है। उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट और उससे लगे समुद्री क्षेत्र में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने तथा झोंकों की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई है।

कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार ये खबर भी पढ़े : कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार

मछुआरों को आठ अगस्त तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। कोलकाता और हल्दिया बंदरगाह के लिए स्थानीय सावधानी संकेत संख्या-तीन जारी किया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की चार वर्षीय बेटी की मौत

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा नहर पुल के पास मंगलवार शाम तेज...
उत्तर प्रदेश 
हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की चार वर्षीय बेटी की मौत

20 लाख के चेकडैम की खुली पोल, छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सिलफिली में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाया...
छत्तीसगढ़ 
20 लाख के चेकडैम की खुली पोल, छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा

अंधविश्वास में ग्राम प्रधान की हत्या, आरोपी धर्मा पहाड़िया गिरफ्तार

पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कूट्टा गांव में अंधविश्वास में एक युवक ने ग्राम प्रधान की निर्मम...
झारखंड 
अंधविश्वास में ग्राम प्रधान की हत्या, आरोपी धर्मा पहाड़िया गिरफ्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना ने बताया है कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 22...
उत्तर प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

संन्यासी जीवन परन्तु अद्भुत वैश्विक योगदान* ऋषिकेश l अपनी विदेश यात्रा के पश्चात, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव, जीवा एवं प्रखर आध्यात्मिक वक्ता...
उत्तराखंड 
विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

उत्तर प्रदेश

हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की चार वर्षीय बेटी की मौत

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा नहर पुल के पास मंगलवार शाम तेज...
उत्तर प्रदेश 
हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की चार वर्षीय बेटी की मौत

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना ने बताया है कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 22...
उत्तर प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने