हड़ताल: बैंक कर्मियों ने काला बैज पहन कर निपटाया कामकाज
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर अड़े बैंक कर्मचारी यूनियन, हड़ताल का आवाह्न
- एकजुट होकर बोले, केंद्र सरकार की मनमानी अब बैंककर्मी नहीं सहेंगे
लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा शेष मुद्दों का शीघ्र निस्तारण के तहत मंगलवार को सभी। साथ ही फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर धरना दिया व शाम पांच बजे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मियों ने विशाल प्रदर्शन भी किया। यह जानकारी यूएफबीयू के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि बैंक कर्मी, केंद्र सरकार की लगातार उपेक्षा से बाध्य होकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
धरने में फोरम के सभी सातो घटकों के वरिष्ठ बैंक नेताओं वाई के अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, अजय पांडेय, एस के संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वी के माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल, सचिन केशरवानी ने अगुवाई की। धरने के बाद हुए प्रदर्शन में नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
केंद्र सरकार की मनमानी बैंककर्मी अब नहीं सहेंगे। अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया फोरम द्वारा आगे 25 सितंबर को स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन और रैली तथा 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आवाह्न किया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
