निघासन उपमंडी में धान खरीद केंद्र खोलने की मांग,किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,22 सितम्बर(तरुणमित्र)। निघासन उपमंडी परिसर में धान खरीद केंद्र स्थापित करने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी के नाम उपजिलाधिकारी निघासन को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
 
ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए जारी धान क्रय केंद्रों की सूची में निघासन उपमंडी में एक भी धान क्रय केंद्र स्थापित नहीं किया गया है। किसानों का कहना है कि इससे क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए दूर जाना पड़ेगा और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
 
ज्ञापन के अनुसार, 14 अगस्त को भी किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने एकत्र होकर धान खरीद केंद्र खोलने की मांग की थी। इसके बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन भी भेजा गया था। इसमें निघासन उपमंडी में कम से कम पांच धान क्रय केंद्र खोले जाने तथा उपमंडी परिसर में विद्युत कनेक्शन और बिजली की समुचित व्यवस्था कराने की मांग शामिल थी।
 
किसान यूनियन ने बताया कि 8 सितंबर को भी जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर समस्या के समाधान का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यूनियन ने निघासन उपमंडी में आरएफसी के पांच तथा अन्य एजेंसियों के पांच, कुल 10 धान क्रय केंद्र तत्काल प्रभाव से स्थापित कराने की मांग की है।
 
ज्ञापन में कहा गया कि सात दिनों के भीतर किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान बड़ी संख्या में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
 
इस दौरान जसपाल सिंह पल्ला किसान नेता, सुरेन्द्र इकबाल सिंह जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, अमरजीत सिंह विधान सभा अध्यक्ष, संदीप सिंह तहसील अध्यक्ष, मुख्तयार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, वेद प्रकाश मिश्रा विधान सभा प्रभारी, शमशेर सिंह मीडिया प्रभारी

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

संन्यासी जीवन परन्तु अद्भुत वैश्विक योगदान* ऋषिकेश l अपनी विदेश यात्रा के पश्चात, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव, जीवा एवं प्रखर आध्यात्मिक वक्ता...
उत्तराखंड 
विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

उत्तर प्रदेश

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने