अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, दो गिरफ्तार

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,22 सितम्बर(तरुणमित्र)। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने निघासन एवं मझगई थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कच्ची शराब बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
 
जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ निघासन थाना क्षेत्र के मुरगहा तथा मझगई थाना क्षेत्र के झंडी गांव में छापेमारी की। 
 
कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों से क्रमशः 25 लीटर और 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा करीब 200 किलोग्राम लहन भी बरामद हुआ।
 
आबकारी टीम ने मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लहन तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
 
आबकारी विभाग ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

संन्यासी जीवन परन्तु अद्भुत वैश्विक योगदान* ऋषिकेश l अपनी विदेश यात्रा के पश्चात, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव, जीवा एवं प्रखर आध्यात्मिक वक्ता...
उत्तराखंड 
विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 