बकरी पर झपटा तेंदुआ,महिला के शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा

बकरी चराने गई महिला ने शोर मचाकर बचाई जान,सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,22 सितम्बर(तरुणमित्र)। थाना खीरी क्षेत्र के अंबरसोत गांव के बाहर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बकरी चरा रही करीब 55 वर्षीय महिला की बकरी पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर मौके से भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
 
जानकारी के अनुसार अंबरसोत निवासी रामरानी पत्नी ओंकार मंगलवार को करीब दोपहर दो बजे गांव के बाहर बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक तेंदुआ वहां पहुंचा और एक बकरी पर हमला कर दिया। तेंदुए को सामने देखकर रामरानी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर तेंदुआ बकरी को छोड़कर भाग निकला। गनीमत रही कि महिला सुरक्षित बच गई।
 
घटना की सूचना मिलते ही थाना खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। पुलिस द्वारा वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी जुटाते हुए क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है।
 
थाना खीरी के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रामरानी गांव के बाहर बकरी चरा रही थीं, तभी तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

संन्यासी जीवन परन्तु अद्भुत वैश्विक योगदान* ऋषिकेश l अपनी विदेश यात्रा के पश्चात, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव, जीवा एवं प्रखर आध्यात्मिक वक्ता...
उत्तराखंड 
विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

उत्तर प्रदेश

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने