विद्यालयों की समस्याओं के समाधान को लेकर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक
छूटे छात्रों को पोर्टल पर जोड़ने की सुविधा BRC स्तर पर शुरू, BSA का जताया आभार
सिराज, मोहनलालगंजसंवाददाता
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित एस.डी.वी. एकेडमी, रानीखेड़ा डेहवा, में बेसिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष एवं एस.डी.वी. एकेडमी के प्रबंधक लवकुश यादव प्रधान की उपस्थिति में आयोजित हुई।
बैठक में मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। छूटे हुए छात्र-छात्राओं को पोर्टल पर जोड़ने की सुविधा बीआरसी स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में मांग की गई कि पोर्टल पर दर्ज कक्षा और छात्र-छात्राओं की वास्तविक अध्ययनरत कक्षा में अंतर होने पर कक्षा परिवर्तन की सुविधा, साथ ही नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम एवं अन्य विवरणों में संशोधन की सुविधा विद्यालय स्तर पर उपलब्ध कराई जाए।
विद्यालय स्तर पर संभव न होने की स्थिति में कम से कम ब्लॉक स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि छोटे-छोटे संशोधनों के लिए विद्यालयों को जिला कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इससे विद्यालयों का समय बचेगा, शैक्षणिक कार्य प्रभावित नहीं होगा तथा आपार आईडी सहित छात्र अभिलेखों को अद्यतन रखने में भी सुविधा मिलेगी।
बैठक में जयकरण यादव जिला अध्यक्ष लखनऊ एवं प्रदेश प्रवक्ता, समर सिंह जिला उपाध्यक्ष, ओ.पी. यादव ब्लॉक अध्यक्ष, शिवकुमार महामंत्री, राजीव कुशवाहा संयुक्त मंत्री, अशोक यादव संगठन मंत्री सहित अमरेंद्र सिंह यादव, अनिल कुमार, सुभाष, नवीन द्विवेदी, जयचंद्र तिवारी, विजय यादव, रामशरण वर्मा, शिवराज सिंह, विजय सिंह, भजन लाल वर्मा, रामबाबू, उदयभान सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, कृष्ण मोहन, राम मिलन यादव, विवेक कुमार सहित अनेक प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
