यू.पी. एसबेस्टस लिमिटेड में स्वास्थ शिविर का हुआ आयोजन

125 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित यू.पी. एसबेस्टस लिमिटेड में सोमवार को श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सम्मान को लेकर श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक शुभदर्शन, फार्मासिस्ट पीएन तिवारी तथा कंपनी के चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. राव के निर्देशन में कंपनी के 125 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

जांच के बाद श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।शिविर में बतौर अतिथि पहुंचीं क्षेत्रीय अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ श्रमिक ही किसी भी उद्योग की प्रगति और समृद्धि की मजबूत नींव होते हैं।
 
उन्होंने श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर कंपनी के महाप्रबंधक जीएन श्रीवास्तव ने श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर कंपनी की ओर से समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी दी। 

स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के श्रीमुख से दिव्य गीता सत्संग का भव्य शुभारम्भ ये खबर भी पढ़े : स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के श्रीमुख से दिव्य गीता सत्संग का भव्य शुभारम्भ

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।श्रम प्रवर्तन अधिकारी शक्ति राय मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने शिविर में पहुंचे अधिकारियों, चिकित्सकों एवं अन्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान