हत्या मामले में एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहे अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया 2015 में मोहनलालगंज कोतवाली में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमें में न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहे अभियुक्त विनीत मिश्रा उर्फ पण्डित निवासी बल्दीखेड़ा थाना बछरावां जनपद रायबरेली को पुलिस टीम ने रविवार को दाबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
