कौशल सुधार प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं महिलाएं
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज के पाण्डेय कॉम्प्लेक्स में चल रहे 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग योजनाओं व उद्यमिता की जानकारी दी गई। मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, लखनऊ द्वारा जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में बालिकाओं व महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा प्रबंधक भारती मिश्रा ने बैंकिंग सुविधाओं व स्वरोजगार के लिए ऋण योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमिता, वित्तीय प्रबंधन और छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू करने के गुर बताए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व युवतियों को हुनरमंद बनाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
