यूपी में 10 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया। इस बदलाव के तहत ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खाद्य एवं रसद, पंचायती राज और परिवहन समेत कई विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सरकार के आदेश के मुताबिक अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा के पद से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अमित कुमार घोष इसी वर्ष दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

10 दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ ये खबर भी पढ़े : 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ

इसी तरह डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा विभाग से हटाकर श्रम एवं सेवायोजन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उनके पास अब तक ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के साथ उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और यूपीएसएलडीसी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी थी।

कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

अमृत अभिजात को अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य के साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। परिवहन विभाग की जिम्मेदारी अब तक अर्चना अग्रवाल के पास थी, जो इसी महीने सेवानिवृत्त हो रही हैं।

वी हेकाली झिमोमी को वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग से हटाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को उच्च शिक्षा विभाग से हटाकर वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार को अब खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले तथा आयुक्त खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रविंद्र को कृषि विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया है।

कृषि और प्राविधिक शिक्षा विभाग में भी बदलाव

डॉ. एमकेएस सुंदरम को श्रम एवं सेवायोजन तथा प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों से हटाकर कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के साथ प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रणवीर प्रसाद को ऊर्जा विभाग

रणवीर प्रसाद को खाद्य एवं रसद विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा बनाया गया है। इसके साथ उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई है।

सरकार के इस फेरबदल के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रशासनिक प्रमुख बदल गए हैं। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद विभागीय कामकाज में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...