10 दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम को विद्यालय की यशस्वी प्रधानाचार्य डॉक्टर सबीहा मुमताज  ने  मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर गति प्रदान किया विद्यालय की छात्राओं ने संस्कृत गीत , सुभाषित श्लोक ,गीता श्लोक एवं संभाषण शैली में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।
10 दिवसीय इस प्रशिक्षण में छात्राओं को संस्कृत भाषा में परस्पर परिचय , संख्या ज्ञान , समय ज्ञान,  सर्वनाम शब्दों का प्रयोग , विभक्तियों , धातुओं एवं लकारों तथा जीवन उपयोगी वस्तुओं का संस्कृत में व्यवहार आदि विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान किया गया कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य महोदया ने संस्कृत की उपयोगिता के संदर्भ में बताया कि आधुनिक युग में संस्कृत भाषा का महत्व निरंतर बढ़ रहा है । संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति ज्ञान और गौरव , परंपरा , दर्शन, साहित्य की अमूल्य धरोहर है । यह भाषा समाज को नई दिशा प्रदान करने में सक्षम है। 
 विद्यालय की संस्कृत शिक्षिका पूजा मैडम ने कहा कि संस्कृत साहित्य में ज्ञान का अपार भंडार है इसे हमें जानने के लिए संस्कृत भाषा को पढ़ने , समझने और व्यवहार में लाने की आवश्यकता है‌‌ ।
कार्यक्रम को संचालित करते हुए प्रशिक्षक चंद्रमौलि त्रिपाठी ने कहा , कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति की आधारभूत कड़ी है इसके प्रचार - प्रसार से केवल भाषा का प्रचार प्रसार ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का संरक्षण भी हो सकेगा । इसलिए इस भाषा का अध्ययन , अध्यापन और व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है ‌। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका पूजा मैडम , वीनू मैडम, उषा मैडम  सहित अनेक शिक्षिकाएं उपस्थिति रही ।  छात्राओं में निदा अनवर , पंखुड़ी , प्रिया प्रजापति , लक्ष्मी जयसवाल हलीमा , परी प्रजापति , संज्ञा , अल्फिया आदि अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रही और अपना कार्यक्रम प्रस्तुत की ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान