पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की तथ्यों की जानकारी छिपाकर विवाह करना मानसिक क्रूरता है।

ऐसा करना भरोसे की नींव को नष्ट करने वाला है और मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। शादी के एक-दो दिन बाद ही पुलिस अप्रार्थी पति को गिरफ्तार कर ले गई, ऐसे में शादी के समय पत्नी को भ्रमित किया गया।

सरनेम धारण करने से जिम्मेदारी और परिपक्वता नहीं आती राहुल: शेखावत ये खबर भी पढ़े : सरनेम धारण करने से जिम्मेदारी और परिपक्वता नहीं आती राहुल: शेखावत

इससे उसके वैवाहिक जीवन की शुरुआत ही आघात व सामाजिक कलंक के साथ हुई। पीठासीन अधिकारी आरती भारद्वाज ने यह आदेश पत्नी की ओर से दायर तलाक याचिका को मंजूर करते हुए दिए।

मामले के अनुसार प्रार्थिया की शादी 30 अप्रैल, 2021 को जयपुर में हिन्दू रीति-रिवाज से अप्रार्थी के साथ हुई थी। विवाह के दो दिन बाद ही 2 मई को पुलिस उसके पति को किसी मामले में गिरफ्तार कर ले गई।

जिस पर प्रार्थिया ने पति के खिलाफ तलाक की अर्जी दायर कर कहा कि शादी से पहले ससुराल पक्ष ने अप्रार्थी के खिलाफ दर्ज क्रिमिनल केस दर्ज होने व उसके चरित्र की जानकारी नहीं दी।

शादी के बाद उसे पता चला कि अप्रार्थी पति के खिलाफ ठगी व धोखाधड़ी के क्रिमिनल केस दर्ज हैं। कई केसों में चालान पेश हो चुका है और शादी से पहले व बाद में गिरफ्तार हुआ है।

इस शादी से वह खुद ठगा महसूस करती है। प्रार्थिया ससुराल में केवल एक ही दिन रही और इसके बाद पक्षकारों के बीच कोई वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं हुए हैं।

क्रिमिनल केसों की जानकारी छिपाकर शादी करना मानसिक क्रूरता है। इसलिए उसकी तलाक अर्जी मंजूर कर विवाह विच्छेद किया जाए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान