मुस्लिम पसमांदा समाज को हक, सम्मान और हिस्सेदारी दिलाने की आवाज तेज

निगोहां के भगवनापुर में पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां क्षेत्र के भगवानपुर में सोमवार को पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में “समान हक, समान अवसर, मजबूत समाज” और “शिक्षित पसमांदा, सशक्त पसमांदा, मजबूत भारत” जैसे नारों के साथ पिछड़े-दलित मुसलमानों के अधिकारों और सामाजिक हिस्सेदारी को लेकर आवाज उठाई गई।
 
लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ और बहराइच समेत कई जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईनी रहे। सम्मेलन का आयोजन मंडल मीडिया प्रभारी मो. आरिफ मंसूरी व जिला मंडल मीडिया प्रभारी मो. इश्तियाक उर्फ शेर खान के नेतृत्व में किया गया।
 
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सबीहा सुल्ताना, शेख सलाहुद्दीन, ताहिर मंसूरी, शहजाद कुरैशी, मो. आफाक, सना परवीन और आमीर मंसूरी ने पसमांदा समाज के अधिकार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दे उठाए। वक्ताओं ने कहा कि समाज की बड़ी आबादी होने के बावजूद पसमांदा वर्ग को अपने अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा और रोजगार को समाज की तरक्की का प्रमुख आधार बताया।मुख्य अतिथि अनीस मंसूरी ने कहा कि पसमांदा समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है।
 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री शेख सलाहुद्दीन, प्रदेश सचिव अबू बकर इदरीसी, समाजसेवी शहजाद कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सबीहा सुल्ताना, प्रदेश संगठन मंत्री हसनैन मंसूरी, प्रदेश महामंत्री मो. ताहिर मंसूरी, रायबरेली जिलाध्यक्ष मो. इसराईल, मो. तारिक अंसारी,मो. कय्यूम राईन, साहिर मंसूरी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र शुक्ला, अब्दुल्लाह,मो. आलम, मो. इब्राहिम, मो. ताहिर, मेराज, इमरान, इरफान, सलमान, असगर अली इदरीसी, हयात मंसूरी, शमीम, शकील समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...