सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना ने बताया है कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 22 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2026 के मध्य सेवा सेतु अभियान में विकास खण्ड एवं नगरीय निकाय स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर, विभिन्न योजनाओं के स्टॉल तथा स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। बहुउद्देशीय सेवा शिविर, विभिन्न योजनाओं के स्टॉल तथा स्वास्थ्य मेलों का आयोजन विकास खण्ड स्तर पर दिनांक 23 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक (दिनांक 27 सितम्बर को छोड़कर) तथा नगरीय निकाय स्तर पर दिनांक 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक (दिनांक 02 अक्टूबर एवं 04 अक्टूबर को छोड़कर) किया जायेगा।
 
अभियान के सफल संचालन के लिए विकास खण्ड स्तर पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी तथा नगरीय निकाय स्तर पर सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय सेवा शिविरों में विभिन्न लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, राजस्व तथा अन्य विभागों को सम्मिलित किया जाएगा। शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में आने वाले आवेदकों एवं लाभार्थियों के ऑन-द-स्पॉट आवेदन पत्र भरने, पात्रता का सत्यापन तथा पात्र पाए जाने पर योजना के अन्तर्गत स्वीकृति प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित तहसील के राजस्व अधिकारियों, विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों, ग्राम विकास/ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा लेखपालों को सम्मिलित करते हुए समितियों का गठन किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार समिति द्वारा स्थलीय भ्रमण कर शिकायतों का निस्तारण भी कराया जाएगा।
 
नगरीय निकायों में भी उपलब्ध कार्मिकों के अनुसार टीम गठित कर प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण कराया जाएगा। शिविरों में मतदाता पंजीकरण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही आने वाले समस्त नागरिकों एवं लाभार्थियों का विवरण तथा प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था की जाएगी। लाभार्थियों के बैठने के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथियों में शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित कराते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का अनुश्रवण कर उनका समयबद्ध निस्तारण कराएं। नामित पर्यवेक्षणीय नोडल अधिकारी आयोजन दिवसों में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का पर्यवेक्षण करेंगे तथा कार्यक्रम की सूचना नियमित रूप से उपलब्ध कराएंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

20 लाख के चेकडैम की खुली पोल, छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सिलफिली में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाया...
छत्तीसगढ़ 
20 लाख के चेकडैम की खुली पोल, छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा

अंधविश्वास में ग्राम प्रधान की हत्या, आरोपी धर्मा पहाड़िया गिरफ्तार

पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कूट्टा गांव में अंधविश्वास में एक युवक ने ग्राम प्रधान की निर्मम...
झारखंड 
अंधविश्वास में ग्राम प्रधान की हत्या, आरोपी धर्मा पहाड़िया गिरफ्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना ने बताया है कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 22...
उत्तर प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

संन्यासी जीवन परन्तु अद्भुत वैश्विक योगदान* ऋषिकेश l अपनी विदेश यात्रा के पश्चात, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव, जीवा एवं प्रखर आध्यात्मिक वक्ता...
उत्तराखंड 
विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...