20 लाख के चेकडैम की खुली पोल, छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सिलफिली में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाया गया चेकडैम निर्माण के महज छह महीने बाद ही टूटकर कई हिस्सों में बिखर गया।

चेकडैम की मौजूदा स्थिति ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मामले में जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार गर्मी के मौसम में पानी रोकने और जल संरक्षण के उद्देश्य से चेकडैम का निर्माण कराया गया था। निर्माण पूरा होने के करीब छह महीने बाद ही इसका बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया। अब चेकडैम करीब छह अलग-अलग हिस्सों में टूटा हुआ नजर आ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण लाखों रुपये की लागत से बना चेकडैम इतनी कम अवधि में क्षतिग्रस्त हो गया।

आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट... ये खबर भी पढ़े : आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट...

उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और शंकरगढ़ जनपद सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि चेकडैम के क्षतिग्रस्त होने की वास्तविक वजह क्या रही और निर्माण कार्य में किसी तरह की अनियमितता हुई थी या नहीं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता में आपूर्ति और निवेश पर बनी सहमति

नई दिल्ली। भारत और पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने मंगलवार को तेल बाजार की स्थिरता और ऊर्जा क्षेत्र...
कारोबार 
भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता में आपूर्ति और निवेश पर बनी सहमति

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, घट सकता है आयात बिल

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो सप्ताह तक तेजी दिखाने के बाद ब्रेंट क्रूड आज एक बार फिर 100...
कारोबार 
कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, घट सकता है आयात बिल

टोरेंट फार्मा के खिलाफ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की एक दिवसीय हड़ताल

अलीगढ़/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) के आह्वान पर टोरेंट फार्मा के कर्मचारियों एवं मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स...
टोरेंट फार्मा के खिलाफ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की एक दिवसीय हड़ताल

गुटेरेस की चेतावनी, वैश्विक दरारें अब खाइयों में बदल गईं

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक विभाजन, असमानता और संघर्षों पर गंभीर चिंता जताते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
गुटेरेस की चेतावनी, वैश्विक दरारें अब खाइयों में बदल गईं

ट्रंप ने UN में गिनाईं उपलब्धियां, ईरान पर सैन्य कार्रवाई का बचाव

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन की शुरुआत अमेरिकी घरेलू उपलब्धियों को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने UN में गिनाईं उपलब्धियां, ईरान पर सैन्य कार्रवाई का बचाव

उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा नहर पुल के पास मंगलवार शाम तेज...
उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना ने बताया है कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 22...
उत्तर प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने