तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा नहर पुल के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक पर सवार चार वर्षीय बालिका परिधि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

जमालपुर थाना क्षेत्र के रेरुपुर गांव निवासी सल्लू विश्वकर्मा के अनुसार वह पत्नी और बेटी को बाइक से नरायनपुर स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए थे।

सपा के 'पीडीए रथ' को भगवा रंगने पर मायावती ने बताया वोट का लालच ये खबर भी पढ़े : सपा के 'पीडीए रथ' को भगवा रंगने पर मायावती ने बताया वोट का लालच

वहां से लौटते समय गंगा नहर पुल के पास पीछे से तेज गति से आ रहे हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी चार वर्षीय बेटी परिधि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी के पैर में गंभीर चोट आई।

घटना की जानकारी मिलते ही नरायनपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा को कब्जे में ले लिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में चौकी पहुंच गए।

चौकी प्रभारी नरायनपुर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि हाईवा की टक्कर से चार वर्षीय बालिका की मौत हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गणपति महोत्सव में गूंजे श्रीराम-हनुमान के जयकारे, भक्ति में डूबा गिलहराज मंदिर

अलीगढ़। मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर गणपति महोत्सव के अंतर्गत प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर,...
उत्तर प्रदेश 
गणपति महोत्सव में गूंजे श्रीराम-हनुमान के जयकारे, भक्ति में डूबा गिलहराज मंदिर

भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता में आपूर्ति और निवेश पर बनी सहमति

नई दिल्ली। भारत और पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने मंगलवार को तेल बाजार की स्थिरता और ऊर्जा क्षेत्र...
कारोबार 
भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता में आपूर्ति और निवेश पर बनी सहमति

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, घट सकता है आयात बिल

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो सप्ताह तक तेजी दिखाने के बाद ब्रेंट क्रूड आज एक बार फिर 100...
कारोबार 
कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, घट सकता है आयात बिल

टोरेंट फार्मा के खिलाफ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की एक दिवसीय हड़ताल

अलीगढ़/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) के आह्वान पर टोरेंट फार्मा के कर्मचारियों एवं मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स...
टोरेंट फार्मा के खिलाफ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की एक दिवसीय हड़ताल

गुटेरेस की चेतावनी, वैश्विक दरारें अब खाइयों में बदल गईं

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक विभाजन, असमानता और संघर्षों पर गंभीर चिंता जताते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
गुटेरेस की चेतावनी, वैश्विक दरारें अब खाइयों में बदल गईं

उत्तर प्रदेश

गणपति महोत्सव में गूंजे श्रीराम-हनुमान के जयकारे, भक्ति में डूबा गिलहराज मंदिर

अलीगढ़। मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर गणपति महोत्सव के अंतर्गत प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर,...
उत्तर प्रदेश 
गणपति महोत्सव में गूंजे श्रीराम-हनुमान के जयकारे, भक्ति में डूबा गिलहराज मंदिर

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगा नहर पुल के पास मंगलवार शाम तेज...
उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की गई जान

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना ने बताया है कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 22...
उत्तर प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में बहुउद्देशीय सेवा शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन