उत्तर प्रदेश: परवेज अली हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा हाट मैदान में पांच दिन पूर्व ड्रग सप्लायर परवेज अली की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने रविवार काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि 15 सितंबर की रात प्रेमनगर पुलिस को नगरा हाट मैदान में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभ में घटना को हादसा माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के कारण मौत की पुष्टि होने के बाद मामला हत्या में बदल गया। मृतक की पहचान नहर किनारे निवासी परवेज अली के रूप में हुई।

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले प्रेमनगर थाने में तैनात बांदा के तिंदवारी निवासी आशीष, प्रियांश सोनी,अर्सिल खान, साहिल मिश्रा, भूपेंद्र रायकवार, यश शिवहरे और शनि नामदेव समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में सामने आया कि परवेज नशीले पदार्थों की तस्करी करता था और पूर्व में जम्मू-कश्मीर से भी जेल जा चुका था। घटना वाले दिन आरोपियों ने कथित तौर पर ड्रग लेने के लिए परवेज को ऑनलाइन पांच हजार रुपये का भुगतान किया और उसे चार पहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए थे।

अधिवक्ता से ऑटो में लूट, पर्स में रखे 9 हजार और दस्तावेज छीनने ये खबर भी पढ़े : अधिवक्ता से ऑटो में लूट, पर्स में रखे 9 हजार और दस्तावेज छीनने

इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए थे।

इनमें बड़ागांव गेट बाहर निवासी शिवम गुप्ता पुत्र मुरारी लाल, सैयर गेट निवासी फरहान, तलैया मोहल्ला निवासी अफाक और ओरछा गेट निवासी अभिषेक पुत्र संजय शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ffbb5d4d0d4ff960fdc6e5c38555a769_418742603

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान