होमगार्ड भर्ती दौड़ में अभ्यर्थी की मौत, हत्या का केस दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ: लखनऊ महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में मंगलवार को होमगार्ड भर्ती की दौड़ में सीतापुर के रामकोट मढ़िया रहीमपुर के अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत दौड़ के कारण नहीं गले में पानी की छोटी बोतल फंसने से हुई थी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर 12 चोट के निशान भी हैं। उनके भाई कमल किशोर ने शनिवार को महानगर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह के निर्देशन में नृत्य कार्यशाला ये खबर भी पढ़े : पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह के निर्देशन में नृत्य कार्यशाला

कमल के अनुसार घटना के वक्त पुलिस अधिकारियों ने योगेंद्र की मौत को सामान्य बताया था। फिर 18 सितंबर को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। कमल का आरोप है कि योगेंद्र के साथ मारपीट या जबरदस्ती हुई। 

जबरन उनके मुंह में 250 मिली की प्लास्टिक की बोतल ठूंस दी गई, जिससे भाई की मौत हो गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

साथ ही 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और घटना के समय मौजूद अभ्यर्थियों व स्टाफ से पूछताछ की मांग की है।

मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान