पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह के निर्देशन में नृत्य कार्यशाला

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में स्थापित बिरजू महाराज चेयर के अंतर्गत नृत्य विभाग द्वारा प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना एवं कलाविद पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह के निर्देशन में शनिवार को एक दिवसीय विशेष सांगीतिक विमर्श एवं नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
30 अप्रैल 1944 को जन्मीं डॉ. सोनल मानसिंह भारत की प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना, कोरियोग्राफर एवं गुरु हैं। वे विशेष रूप से भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य शैलियों में अपनी विशिष्ट साधना एवं असाधारण योगदान के लिए जानी जाती हैं।
डॉ. सोनल मानसिंह ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को देश-विदेश में व्यापक स्तर पर प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने विश्व के 90 से अधिक देशों में अपनी नृत्य प्रस्तुतिया दी हैं तथा व्याख्यान एवं नृत्य कार्यशालाओं के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा और दर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया है।
बिरजू महाराज चेयर के अंतर्गत आयोजित होने वाली यह विशेष सांगीतिक विमर्श एवं नृत्य कार्यशाला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा, तकनीक सौन्दर्य एवं नृत्य संरचना आदि के साथ -साथ मंचीय प्रस्तुति के विभिन्न पक्षों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान