लेखक डॉ.अखिलेश श्रीवास्तव को मिला मानद-स्मृति सम्मान
लखनऊ। अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद एवं काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा हिंदी साहित्य के नक्षत्र में से एक स्वर्गीय गोपाल दास नीरज की स्मृति में रविवार को लखनऊ में काव्य गीत गजल संगम का आयोजन कृष्णा नगर की एसएसडी पब्लिक स्कूल के परिसर में एक भव्य आयोजन किया गया।
जिसमें एक शतक से अधिक साहित्यकारों को गीत ऋषि गोपाल दास नीरज स्मृति सम्मान- 2026 से नवाजा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां वीणा वादिनी के चित्र पर कुलाधिपति सुख मंगल सिंह, कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर, कुल सचिव इंद्रजीत तिवारी एवं डॉ. शिवनाथ सिंह डॉ. धर्मेंद्र यादव व अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर एवं सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति के फाउंडर प्रेसिडेंट एवं संपादक सचिवालय दर्पण डॉ. अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने मालार्पण किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
