अधिवक्ता से ऑटो में लूट, पर्स में रखे 9 हजार और दस्तावेज छीनने
गोसाईगंज, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मेदांता हॉस्पिटल से लौट रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता से ऑटो में पर्स छीनने का मामला सामने आया है।
विजयंत खंड, गोमतीनगर निवासी रामदेव सिंह हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अधिवक्ता हैं। 16 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह मेदांता हॉस्पिटल में मेडिकल रिपोर्ट पर काउंटर साइन कराने गए थे। लौटते समय मेदांता अंडरपास के पास उन्होंने ऑटो लिया, जिसमें पहले से एक सवारी बैठी थी।
आरोप है कि ऑटो ड्राइवर और पहले से बैठी सवारी ने उनसे विवाद किया और शहीद पथ पर जेब से पर्स निकालकर फरार हो गए। पर्स में आधार, पैन, अधिवक्ता पहचान पत्र, SBI के दो ATM कार्ड और 9 हजार रुपये थे। हड़बड़ाहट में वह ऑटो नंबर नोट नहीं कर पाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
