जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने डीएम से किया बिन्दुवार जांच की मांग

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिला चिकित्सालय बस्ती में व्यवस्थाओं और संसाधनों के उपयोग को लेकर सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामलों की जांच कराने की मांग किया है। शिकायतकर्ता ने पत्र में अस्पताल की दवा उपलब्धता, इंटर्नशिप कर रहे छात्रों से कथित सुविधा शुल्क लिए जाने, चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों की संख्या में कमी, ऑपरेशन के नाम पर कथित धन वसूली और सीसीटीवी व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए हैं।
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि कैली अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही कुछ सरकारी दवाएं जिला चिकित्सालय में मरीजों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे बच्चों से ड्यूटी लगाने के नाम पर कथित तौर पर पांच हजार रुपये लिए जाने की शिकायत का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रशिक्षण ले रहे कुछ छात्र अपना नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं।
पत्र में यह भी मांग किया गया है कि दूसरे जिलों के रहने वाले कुछ चिकित्सकों की जिला अस्पताल में ओपीडी और उपस्थिति की वास्तविक स्थिति की जांच कराई जाए।  शिकायत में हड्डी एवं सर्जरी विभाग में ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से कथित रूप से धन लिए जाने के आरोपों की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सेवाओं के संबंध में शासन की व्यवस्था के अनुरूप मरीजों को सुविधाएं मिलनी चाहिए, इसलिए इस मामले की भी जांच आवश्यक है।
सीसीटीवी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि सभी विभागों की ओपीडी में सीसीटीवी लगाए जाने के लिए पिछले दो वर्षों से धन उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक सभी ओपीडी में कैमरे नहीं लगाए गए हैं। पत्र में केवल दो ओपीडी में सीसीटीवी लगे होने का उल्लेख करते हुए शेष स्थानों पर व्यवस्था नहीं होने के कारणों की जांच की मांग की गई है।
इसके अलावा जिला अस्पताल में होम्योपैथिक दवाओं की खरीद कब हुई, पिछले कई वर्षों से खरीद नहीं होने की स्थिति में इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसकी भी जांच कराने की मांग की गई है।
सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने जिलाधिकारी से सभी बिंदुओं की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कराकर, यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को भी भेजी गई है।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में भूमि आवंटन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली, मोहाली,...
राष्ट्रीय 
मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

उत्तर प्रदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस