एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

एशियाई खेल में दर्ज हुआ भारत के नाम एक और मेडल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा में अपना पदक पक्का कर लिया। लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और आयुष शेट्टी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

लक्ष्य सेन ने जापान के कोडाई नाराओका को तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। लक्ष्य को पहले गेम में 11-21 से हार मिली, लेकिन उन्होंने दूसरे गेम में शानदार वापसी करते हुए 19-4 की बढ़त बनाई और गेम 21-5 से अपने नाम कर मुकाबला निर्णायक गेम में पहुंचा दिया।

पेगुला ने नवारो को हराकर यूएस ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े : पेगुला ने नवारो को हराकर यूएस ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह

निर्णायक गेम में लक्ष्य एक समय 8-14 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 19-19 से बराबर कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने लगातार दो अंक हासिल करते हुए गेम 21-19 से जीत लिया और भारत को बढ़त दिलाई।

इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जापान के होकी-कोबायाशी को 21-18, 24-22 से हराकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। भारतीय जोड़ी ने कड़े शुरुआती मुकाबले के बाद पहला गेम 21-18 से जीता। दूसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और स्कोर 19-19 तथा 20-20 की बराबरी पर पहुंचा। हालांकि, सात्विक और चिराग ने दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गेम 24-22 से अपने नाम कर लिया।

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक और जीत की जरूरत थी और आयुष शेट्टी ने जापानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ संयमित प्रदर्शन करते हुए यह काम पूरा किया। आयुष ने पहले गेम में 7-2 की बढ़त बनाई और इसे बढ़ाकर 16-5 कर दिया। उन्होंने पहला गेम 21-10 से जीत लिया।

दूसरे गेम में भी आयुष ने अपनी लय बरकरार रखी और 21-19 से गेम जीतकर भारत को 3-0 की जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा में पदक पक्का कर लिया है और टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में भूमि आवंटन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली, मोहाली,...
राष्ट्रीय 
मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

उत्तर प्रदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस