पेगुला ने नवारो को हराकर यूएस ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

न्यूयॉर्क। तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने मंगलवार को यूएस ओपन 2026 के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में हमवतन एम्मा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब उनका सामना दो बार की गत चैंपियन आर्यना सबालेंका से होगा।

पेगुला ने दो घंटे 20 मिनट चले मुकाबले में शुरुआती सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की। तीसरे सेट में शुरुआती ब्रेक से पिछड़ने के बावजूद उन्होंने वापसी की और कड़े बेसलाइन मुकाबले में जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबले में कुल नौ बार सर्विस ब्रेक हुई।

जीत के बाद पेगुला ने ऑन कोर्ट साक्षात्कार में कहा, "यह वास्तव में बहुत कठिन था। मुकाबला शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था और मौसम भी उमस भरा था। मैं अपनी सर्विस से बिल्कुल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी और आज मुझे कोर्ट पर काफी संघर्ष करना पड़ा।"

इस जीत के साथ पेगुला का नवारो के खिलाफ रिकॉर्ड 5-0 हो गया है। पूर्व विश्व नंबर आठ नवारो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान देने के लिए लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं। उन्होंने मई में स्ट्रासबर्ग में एक साल से अधिक समय बाद अपना पहला खिताब जीता था।

पेगुला ने इस साल अब तक दो खिताब जीते हैं और वह उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो न्यूयॉर्क में विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज सबालेंका को पीछे छोड़ने की दौड़ में थीं। हालांकि, शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए 32 वर्षीय पेगुला को अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना होगा।

पेगुला और सबालेंका के बीच यूएस ओपन में यह लगातार तीसरा मुकाबला होगा। सबालेंका ने 2024 के फाइनल में पेगुला को हराकर खिताब जीता था और पिछले साल सेमीफाइनल में भी उन्हें मात देकर लगातार दूसरा यूएस ओपन खिताब अपने नाम किया था।

दोनों के बीच गुरुवार को होने वाला सेमीफाइनल हालांकि विश्व रैंकिंग के शीर्ष स्थान की तस्वीर बदलने से पहले ही अपना महत्व खो सकता है।

दूसरे स्थान पर काबिज एलेना राइबाकिना बुधवार को चीन की झेंग छिनवेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जीतते ही अन्य नतीजों की परवाह किए बिना विश्व नंबर एक बन जाएंगी।

एन से यंग ने यामागुची को हराकर चाइना मास्टर्स फाइनल में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े : एन से यंग ने यामागुची को हराकर चाइना मास्टर्स फाइनल में बनाई जगह

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

नोटिस वापस लेने के बावजूद कोर्ट ने मांगा जवाब
राष्ट्रीय  राज्य 
छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

देश में घूम रहे लाखों दिमाग़ी नफ़रती 'स्वतंत्र': निर्मल रानी

इन दिनों स्वतंत्र भारद्वाज नामक एक 21 वर्षीय नवयुवक अपने कुछ अति नफ़रती पॉडकास्ट की वजह से चर्चा में है।...
विचार मित्र 
देश में घूम रहे लाखों दिमाग़ी नफ़रती 'स्वतंत्र': निर्मल रानी

एचडीएफसी फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड ने शुरुआत से दिया 30.19% का रिटर्न

मुंबई, 3 सितंबर 2026: देश की प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियों में से एक, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (HDFC AMC)...
कारोबार 
एचडीएफसी फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड ने शुरुआत से दिया 30.19% का रिटर्न

संपादकीय: छात्रावास संकट! पढ़ाई से पहले आवास की चुनौती

दिल्ली विश्वविद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है। हर वर्ष देश के कोने-कोने से मेधावी...
विचार मित्र 
संपादकीय: छात्रावास संकट! पढ़ाई से पहले आवास की चुनौती

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

अम्बेडकरनगर।जनपद में नकली एवं डुप्लीकेट औषधियों के निर्माण, पैकेजिंग एवं अवैध आपूर्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास...
उत्तर प्रदेश 
बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

बदायूं। बागपत में 7 सितंबर को एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कादरचौक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उचित मार्गदर्शन के उद्देश्य से शिव देवी सरस्वती...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा