संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत, हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलामू। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के रेडमा चौक पर एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला का शव फंदे पर लटका मिला।

उसकी शादी 10 माह पूर्व हुई थी। मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

पलामू में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल, ऑक्सीजन-ईंधन के अभाव में मौत ये खबर भी पढ़े : पलामू में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल, ऑक्सीजन-ईंधन के अभाव में मौत

उसकी पहचान रेडमा चौक निवासी वैष्णवी देवी पति सूरज गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के समय पति निजी अस्पताल में किसी परिचित को खाना देने गए थे। बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे वैष्णवी देवी का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजन उन्हें आनन फानन में मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ससुराल पक्ष के लोग यहां से डेड बॉडी ले जाने लगे लेकिन पुलिस चौकी के जवानों ने परिजनों को रोका और पोस्टमार्टम के बाद ही शव ले जाने की सलाह दी।

इसी बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना मायके वालों को दी। बुधवार सुबह पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।

मृतका की मामा जीतेंद्र के अनुसार मंगलवार रात 9 बजे वैष्णवी का उसकी माँ से सामान्य बातचीत हुई थी और उसने कोई परेशानी नहीं बताई थी। सुबह सुबह अचानक उसकी खुदकुशी कर लेने की खबर मिलना संदेहास्पद लगता है।

परिजनों का आरोप है कि कम दहेज को लेकर वैष्णवी को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था और इसी कारण ही उसकी हत्या कर खुदकुशी का रूप दिया गया है।

वैष्णवी जन्माष्टमी से दो दिन पहले मायके से ससुराल आई थी। मायके उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के थाना औडिमोड क्षेत्र में है।

इस संबंध में शहर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वैष्णवी की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। पति की रेडमा चौक पर फ़ोटो कॉपी की दुकान है।

पति ने जानकारी दी की मंगलवार रात पांच लोगों का खाना बनाकर गंगा हॉस्पिटल में पहुंचाने गए थे। वैष्णवी ने ही खाना पकाया था उसके जाने के बाद यह घटना हुई।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में राहुल की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में किसान गुलजार...
राष्ट्रीय  राज्य 
गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में राहुल की मांग

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कर्नाटक में 18 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में राज्य...
राष्ट्रीय 
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

चुनाव के बीच कड़ा पहरा, विजय जुलूस पर रोक और धारा 163 लागू

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए...
राजस्थान 
चुनाव के बीच कड़ा पहरा, विजय जुलूस पर रोक और धारा 163 लागू

निकाय चुनाव का पहला चरण शुरू, पहाड़ी नगर में सबसे अधिक मतदान

वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के तहत निकाय चुनाव दो चरणों में होगा जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले...
राजस्थान 
निकाय चुनाव का पहला चरण शुरू, पहाड़ी नगर में सबसे अधिक मतदान

छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

नोटिस वापस लेने के बावजूद कोर्ट ने मांगा जवाब
राष्ट्रीय  राज्य 
छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

अम्बेडकरनगर।जनपद में नकली एवं डुप्लीकेट औषधियों के निर्माण, पैकेजिंग एवं अवैध आपूर्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास...
उत्तर प्रदेश 
बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

बदायूं। बागपत में 7 सितंबर को एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कादरचौक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उचित मार्गदर्शन के उद्देश्य से शिव देवी सरस्वती...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा