गढ़वा में जुआ अड्डे पर छापा, 10.50 लाख नकद बरामद
गढवा।गढ़वा जिले की नगर उंटारी पुलिस ने जुआ के अड्डे पर औचक छापामारी की। मौके से आठ जुआरियों को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
साढ़े दस लाख रुपये नगद, चार चारपहिया वाहन, चार बाइक, आठ मोबाईल, एक बैग, दरी एवं तास का पत्ता बरामद किया गया। जुआरी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के ठरका गांव के सुरंगही बांध के पास अहिपुरवा गांव के प्रदीप डोम एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा धोखाधड़ी कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर बाहर के लोगों को बुलाकर जुआ खेलवाया जा रहा है।
सूचना के बाद डीएसपी मुख्यालय यशोधरा के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम एवं नगर ऊंटारी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। आठ जुआरियों को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से नगद समेत अन्य सामान बरामद किए गए।
गिरफ्तार जुआरियों में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत बैढन थाना के बेलोजी गांव के सुंदर साह एवं ब्रहपान गांव के पुष्पेंद्र वैश्य, नावानगर थाना क्षेत्र के दसौती गांव के प्रदीप कुमार विश्वकर्मा.
माड़ा थाना क्षेत्र के बहेरी कला गांव के बाबुजी शाह, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला अंतर्गत ओबरा थाना क्षेत्र के डाला गांव निवासी अखिलेश उपाध्याय.
हमीरपुर जिला अंतर्गत जरिया थाना क्षेत्र के पहरा गांव के रामनरेश सिंह एवं चंडोत गांव के दिलीप कुमार एवं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अंतर्गत रामानुजगंज थाना क्षेत्र के त्रिपेश्वरपुर गांव के शंभेर खां शामिल हैं।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार जुआरियों के विरुद्ध नगर ऊंटारी थाना में मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार सहित सशस्त्र बल मौजूद थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
