दुर्गापुर: साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिम बर्दवान। दुर्गापुर पुलिस ने साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टेशन बाजार से सटे साधुडांगा इलाके के एक होटल में छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर निवासी गणेश सरदार, सचिन दास, जितेंद्र कुमार दास और सुरेंद्र दास के रूप में हुई है।

पुलिस ने होटल के कमरे से कई लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। सभी सामान को जब्त कर तकनीकी जांच के लिए भेजा जा रहा है।

बढ़ई से मारपीट के आरोप में अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर शिकायत दर्ज ये खबर भी पढ़े : बढ़ई से मारपीट के आरोप में अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर शिकायत दर्ज

पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार युवकों के तार झारखंड के मधुपुर और चर्चित जामताड़ा साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपित होटल के कमरे को अस्थायी ठिकाने और कथित तौर पर साइबर ठगी के संचालन केंद्र के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।

आरोप है कि मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें विभिन्न प्रकार के झांसे में लिया जाता था और उनसे बैंकिंग एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि पुलिस की निगरानी से बचने के लिए गिरोह के सदस्य एक ही स्थान पर लंबे समय तक नहीं रुकते थे और समय-समय पर होटल तथा अपने ठिकाने बदलते रहते थे।

इसी कारण इनके नेटवर्क और गतिविधियों का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जनपद के चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कासदा गांव में गंभीर बीमारी की चपेट...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

जौनपुर। जौनपुर में 18 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में सिविल जज एफटीसी की अदालत ने सिकरारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

इंदौर: लोधिया कुंड में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

डूंगरपुर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र स्थित लोधिया कुंड में सोमवार दोपहर हादसे में डूंगरपुर जिले के आसपुर...
मध्य प्रदेश 
इंदौर: लोधिया कुंड में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित जमुना पार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पति...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

गढ़वा में जुआ अड्डे पर छापा, 10.50 लाख नकद बरामद

गढवा।गढ़वा जिले की नगर उंटारी पुलिस ने जुआ के अड्डे पर औचक छापामारी की। मौके से आठ जुआरियों को...
झारखंड 
गढ़वा में जुआ अड्डे पर छापा, 10.50 लाख नकद बरामद

उत्तर प्रदेश

इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जनपद के चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कासदा गांव में गंभीर बीमारी की चपेट...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

जौनपुर। जौनपुर में 18 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में सिविल जज एफटीसी की अदालत ने सिकरारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित जमुना पार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पति...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

राजेश शर्मा आगरा। आगरा फिरोजाबाद के मध्य स्थित एफ0एच0मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन जनाव जावेद अनवर वारसी के निर्देशन में आज...
उत्तर प्रदेश 
एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ