बंगाल में डेंगू का कहर, मरीजों की संख्या 4500 पार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून के बीच डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस साल डेंगू संक्रमितों की संख्या साढ़े चार हजार के पार पहुंच गई है। संक्रमण के मामले में कोलकाता राज्य में दूसरे स्थान पर है, जबकि जिलों में मुर्शिदाबाद सबसे आगे है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल तक राज्य में डेंगू के 770 मामले सामने आए थे। 31 जुलाई तक यह संख्या बढ़कर एक हज़ार 946 हो गई और 31 अगस्त तक संक्रमितों की संख्या तीन हज़ार 966 पहुंच गई। इसके बाद भी संक्रमण का सिलसिला जारी है।

दो सितंबर तक मुर्शिदाबाद में डेंगू के 870 मामले दर्ज किए गए। पिछले सात दिनों में ही यहां 96 नए मरीज मिले हैं। नदिया जिले के नोवादा प्रखंड में भी डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन संक्रमण में कमी नहीं दर्ज की जा रही है।

वहीं, कोलकाता में दो सितंबर तक 402 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके थे। पिछले सात दिनों में शहर में 62 नए मामले सामने आए।

उत्तर 24 परगना में 346, मालदा में 331, दक्षिण 24 परगना में 324, नदिया में 316, हुगली में 293 और हावड़ा में 276 मामले दर्ज किए गए हैं। पूर्व बर्धमान में 233 और पश्चिम बर्धमान में 140 संक्रमित मिले हैं।

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज करने की तैयारी की है। स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने कहा कि सात सितंबर से अभियान शुरू किया जाएगा और इसकी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।

‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ शुरू, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट ये खबर भी पढ़े : ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ शुरू, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

उन्होंने स्कूलों से बच्चों को पूरी बांह की शर्ट पहनकर आने के लिए कहने की बात भी कही है। मानसून के दौरान डेंगू के बढ़ते मामलों ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

ऐसे में मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने, नियमित रूप से छिड़काव करने और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप

घरों में रखी मशीनें डूबी, लाखों रुपये के ऑर्डर कैंसिल भागलपुर। जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने विकराल...
बिहार 
बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप

डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की...
राष्ट्रीय 
डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर सीएम हिमंत ने दी शुभकामनाएं

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर सीएम हिमंत ने दी शुभकामनाएं

एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

बेंगलुरु। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला...
खेल 
एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बादलों के बीच...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की काेतवाली क्षेत्र में साेमवार काे तालाब में डूबे बच्चे काे खाेजने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ ।'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं