इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जनपद के चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कासदा गांव में गंभीर बीमारी की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत हो गई है।
24 से अधिक बच्चे बीमार हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर लाेगाें का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। शुरुआती जांच रिपोर्ट में बच्चों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
इसके बाद से गांव में साफ सफाई अभियान चलाकर गंदगी को साफ किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया गया है।
बीमार बच्चों को प्रशासन ने उपचार के लिए जिला अस्पताल सीएचसी और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया हैं, जहां पर चिकित्सकों के उपचार से बच्चों की हालत में सुधार देखा जा रहा है।
लेकिन ग्रामीणों के कहना है कि अगर डेंगू से बच्चों की मौत हो रही है या बच्चे बीमार पड़ रहे है तो एक भी नौजवान या बुजुर्ग को डेंगू क्यों नहीं हुआ।
ग्रामीण इसे रहस्यमयी बीमारी मानकर चल रहे है उनकी माने तो बच्चों को तेज बुखार के साथ अचानक उल्टी और दस्त होते है जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हुई है।
जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि जनपद के ब्लॉक चकरनगर क्षेत्र के गढ़ा कास्दा गांव में पिछले पंद्रह से बीस दिन में बीमारी की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत हुई है और करीब पच्चीस बच्चे बीमार हुए है।
जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गांव में जाकर कैंप कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
