कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 99 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ा दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भी लगातार तेजी का रुख बना हुआ है।

इस तेजी के कारण ब्रेंट क्रूड आज उछल कर 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के काफी करीब पहुंच गया। इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी आज 95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंच कर कारोबार करता नजर आया।

आज ब्रेंट क्रूड ने सपाट स्तर पर 0.03 डॉलर की मामूली तेजी दिखाते हुए 97.19 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। हालांकि ट्रेडिंग शुरू होते ही ये फिसल कर 96.81 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आया लेकिन थोड़ी देर बाद इसकी चाल में तेजी गई।

कारोबारियों के लिए 31 अगस्त तक आईटीआर दाखिल करने का मौका ये खबर भी पढ़े : कारोबारियों के लिए 31 अगस्त तक आईटीआर दाखिल करने का मौका

भारतीय समय के मुताबिक शाम तीन बजे के कुछ देर बाद ब्रेंट क्रूड 99 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर 99.37 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट भी आई।

भारतीय समय के अनुसार शाम छह बजे तक का कारोबार होने के बाद ब्रेंट क्रूड 1.56 डॉलर प्रति बैरल यानी 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 98.72 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड ने आज 1.06 डॉलर प्रति बैरल उछल कर 92.54 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

ओपनिंग के तुरंत बाद ये गिर कर थोड़ी देर के लिए 90.87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया, लेकिन इसके बाद इसकी चाल में तेजी आ गई। कुछ देर में ही यह उछल कर 94.73 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि बाद में इसके भाव में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। भारतीय समय के अनुसार शाम छह बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.36 डॉलर प्रति बैरल यानी 2.58 प्रतिशत की उछाल के साथ 93.84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई ये तेजी भारत जैसे ऑयल इंपोर्टर देश की अर्थव्यव्स्था को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है।

खुराना सिक्योरिटीज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ रविचंदर खुराना का कहना है कि भारत अपनी जरूरत का करीब 85 प्रतिशत कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार से खरीदता है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी भारत के इंपोर्ट बिल को काफी बढ़ा सकती है।

खुराना का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

साफ है कि उस समय से अभी तक की अवधि में ब्रेंट क्रूड की कीमत में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी होने से इंपोर्ट बिल तो बढ़ ही रहा है, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है।

कच्चे तेल की कीमत में हुई बढ़ोतरी के कारण पहले भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी करना पड़ा था।

अब अगर कच्चे तेल की कीमत में ये तेजी जारी रही तो एक बार फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ा सकती हैं।

ऐसा होने पर महंगाई भी बढ़ेगी। आम जरूरत की चीजों के भाव पर इसका सीधा असर पड़ेगा और इससे आम लोगों का बजट बिगड़ जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 99 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ा दबाव

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत...
कारोबार 
कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 99 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ा दबाव

इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जनपद के चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कासदा गांव में गंभीर बीमारी की चपेट...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

जौनपुर। जौनपुर में 18 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में सिविल जज एफटीसी की अदालत ने सिकरारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

इंदौर: लोधिया कुंड में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

डूंगरपुर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र स्थित लोधिया कुंड में सोमवार दोपहर हादसे में डूंगरपुर जिले के आसपुर...
मध्य प्रदेश 
इंदौर: लोधिया कुंड में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

उत्तर प्रदेश

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जनपद के चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा कासदा गांव में गंभीर बीमारी की चपेट...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में बीमारी का कहर, 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

जौनपुर। जौनपुर में 18 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में सिविल जज एफटीसी की अदालत ने सिकरारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
चेक बाउंस मामला: जौनपुर कोर्ट ने आरोपी को किया तलब...

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित जमुना पार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पति...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार