ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को वॉल स्ट्रीट में छुट्टी होने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ।

हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 328.44 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरावट के साथ 53,085.81 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत ये खबर भी पढ़े : GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत टूट कर 10,817.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,987.40 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,299 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

गिफ्ट निफ्टी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,784.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत लुढ़क कर 1,616.18 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 103.12 अंक यानी 0.41 प्रतिशत फिसल कर 25,310 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,759.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 223.16 अंकित 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66,623 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत उछल कर 3,946.99 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 165.84 अंक यानी 2.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,161.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.82 प्रतिशत की उछाल के साथ 6,673.63 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 95.02 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47,421.29 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

बेंगलुरु। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला...
खेल 
एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बादलों के बीच...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

महिला कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में बंद हुआ Eiffel Tower, BAPS के दौरे पर फ्रांस में विवाद

फ्रांस में मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे BAPS के प्रतिनिधिमंडल ने कथित तौर पर ऐसा दौरा आयोजित करने...
अंतर्राष्ट्रीय 
महिला कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में बंद हुआ Eiffel Tower, BAPS के दौरे पर फ्रांस में विवाद

सांप के काटने से मौत पर NHRC सख्त

नई दिल्ली। सांप के काटने से हुई मौतों के दो अलग-अलग मामलों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सख्त रुख...
राष्ट्रीय  राज्य 
सांप के काटने से मौत पर NHRC सख्त

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की काेतवाली क्षेत्र में साेमवार काे तालाब में डूबे बच्चे काे खाेजने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ ।'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं