शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली सुधार भी होता हुआ नजर आया।

पीएनबी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बैंक के विजन पर डाला प्रकाश ये खबर भी पढ़े : पीएनबी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बैंक के विजन पर डाला प्रकाश

हालांकि थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 69.38 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,446.05 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक मामूली उछाल के साथ 76,477.19 अंक के स्तर पर पहुंचा।

इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 260.05 अंक यानी 0.34 प्रतिशत लुढ़क कर 76,255.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 14.55 अंक यानी 0.06 प्रतिशत फिसल कर 23,883.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से यह सूचकांक उछल कर 23,890 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद शेयरों की बिक्री शुरू हो जाने की वजह से इसकी चाल में गिरावट आ गई।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 80.10 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,817.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,985 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,527 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,458 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक और कोल इंडिया के शेयर 0.77 प्रतिशत से लेकर 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी, विप्रो और बजाज ऑटो के शेयर 2.58 प्रतिशत से लेकर 1.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 362.57 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,515.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 24.25 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,897.70 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप

घरों में रखी मशीनें डूबी, लाखों रुपये के ऑर्डर कैंसिल भागलपुर। जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने विकराल...
बिहार 
बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप

डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की...
राष्ट्रीय 
डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर सीएम हिमंत ने दी शुभकामनाएं

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर सीएम हिमंत ने दी शुभकामनाएं

एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

बेंगलुरु। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला...
खेल 
एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बादलों के बीच...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की काेतवाली क्षेत्र में साेमवार काे तालाब में डूबे बच्चे काे खाेजने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ ।'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं