Crude Oil Price: ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर पार, भारत पर बढ़ा दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भी लगातार तेजी का रुख बना हुआ है।

इस तेजी के कारण ब्रेंट क्रूड आज 97 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी आज 92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के ऊपर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

आज ब्रेंट क्रूड ने तेजी दिखाते हुए 96.90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। हालांकि ट्रेडिंग शुरू होते ही ये फिसल कर 96.34 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आया, लेकिन थोड़ी देर बाद इसकी चाल में तेजी गई।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:30 बजे तक ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर 97.43 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

सुबह 9:45 बजे तक का कारोबार होने के बाद ब्रेंट क्रूड 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 97.38 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड ने आज 0.71 डॉलर प्रति बैरल उछल कर 92.19 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। ओपनिंग के तुरंत बाद ये गिर कर थोड़ी देर के लिए 91.70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आया, लेकिन इसके बाद इसकी चाल में तेजी आ गई.

कुछ देर में ही यह उछल कर 92.57 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसके भाव में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई।

भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:45 बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.11 प्रतिशत की उछाल के साथ 92.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

टीएनवी फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ तारकेश्वर नाथ वैष्णव का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी भारत जैसे ऑयल इंपोर्टर देश के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर परेशानी का बड़ी वजह बन सकती है।

कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमत के लंबे समय तक 80 डॉलर या उससे ऊपर के स्तर पर बने रहने से भारत के करंट अकाउंट डेफिसिट में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही इसकी वजह से फिस्कल डेफिसिट टारगेट भी हिट हो सकता है।

उनका कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमत भारतीय मुद्रा को कमजोर कर सकती है, महंगाई को बढ़ा सकती है और फॉरेन कैपिटल आउटफ्लो (विदेशी पूंजी की निकासी) को और बढ़ा सकती है।

इसी तरह अर्थव्यवस्था पर बढ़ते दबाव से स्टॉक मार्केट में अनिश्चितता आ सकती है, क्योंकि सरकार को सब्सिडी, इंटरेस्ट रेट और रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट पर पड़ने वाले असर के बारे में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

9 को निकाय चुनाव का पहला चरण, सभा-रैली और जुलूस पर रोक

घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर सकते प्रत्याशी जयपुर। राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के...
राजस्थान 
9 को निकाय चुनाव का पहला चरण, सभा-रैली और जुलूस पर रोक

सत्य निकेतन हादसे का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, 1-1 करोड़ मुआवजा की मांग

मृतक परिजनों को मुआवजा और हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसे का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, 1-1 करोड़ मुआवजा की मांग

सत्य निकेतन हादसा: MCD की बड़ी कार्रवाई, पांच अधिकारी सस्पेंड

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ी कार्रवाई...
दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसा: MCD की बड़ी कार्रवाई, पांच अधिकारी सस्पेंड

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

उत्तर प्रदेश

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

खेत में गूंजी नवजात शिशु की चीख, ग्रामीण बने मासूम का सहारा

पुलिस को दी सूचना, नवजात के परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के मड़िहान थाना...
उत्तर प्रदेश 
खेत में गूंजी नवजात शिशु की चीख, ग्रामीण बने मासूम का सहारा

एक्सक्लूसिव: डेंगू-मलेरिया से बचना है तो करें यह काम, जिला मलेरिया अधिकारी ने दी जरूरी सलाह 

बदायूं। बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। डेंगू, मलेरिया...
लाइफस्टाइल  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: डेंगू-मलेरिया से बचना है तो करें यह काम, जिला मलेरिया अधिकारी ने दी जरूरी सलाह