रेलवे टेंडर घोटाला: आरोप तय करने का फैसला टला, 10 सितंबर को सुनवाई

लालू-राबड़ी-तेजस्वी को ईडी केस में मिली थी नियमित जमानत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने रेलवे टेंडर घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लॉन्ड्रिंग आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला फिर टाल दिया। इसके पहले भी कोर्ट ने 29 अगस्त, 14 अगस्त , 31 जुलाई, 16 जुलाई, 9 जून, 22 मई और 6 मई को फैसला टाल दिया था। अब इस मामले पर 10 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा।

कोर्ट ने 13 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। 28 जनवरी 2019 को कोर्ट ने ईडी की ओर से दर्ज केस में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी नियमित जमानत दी थी। कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। 19 जनवरी 2019 को कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दर्ज केस में लालू यादव को नियमित जमानत दी थी। कोर्ट ने 13 अक्टूबर 2025 को रेलवे टेंडर घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत दूसरे आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था।

केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई ईको,  हादसे में तीन की मौत ये खबर भी पढ़े : केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई ईको, हादसे में तीन की मौत

कोर्ट ने 17 सितंबर 2018 को ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी समेत 16 लोगों को आरोपित बनाया गया है। ईडी ने जिन्हें आरोपी बनाया है उनमें लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मेसर्स लारा प्रोजेक्ट एलएलपी, सरला गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, नाथ मल ककरानिया, राहुल यादव, विजय त्रिपाठी, देवकी नंदन तुलस्यान,मेसर्स सुजाता होटल, विनय कोचर, विजय कोचर,राजीव कुमार रेलान और मेसर्स अभिषेक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के दो होटलों को आईआरसीटीसी को ट्रांसफर किया और होटलों की देखभाल के लिए टेंडर जारी किये। रांची और पुरी के दो होटलों का आवंटन कोचर बंधु की कंपनी सुजाता होटल को ट्रांसफर किया गया था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

9 को निकाय चुनाव का पहला चरण, सभा-रैली और जुलूस पर रोक

घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर सकते प्रत्याशी जयपुर। राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के...
राजस्थान 
9 को निकाय चुनाव का पहला चरण, सभा-रैली और जुलूस पर रोक

सत्य निकेतन हादसे का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, 1-1 करोड़ मुआवजा की मांग

मृतक परिजनों को मुआवजा और हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसे का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, 1-1 करोड़ मुआवजा की मांग

सत्य निकेतन हादसा: MCD की बड़ी कार्रवाई, पांच अधिकारी सस्पेंड

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ी कार्रवाई...
दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसा: MCD की बड़ी कार्रवाई, पांच अधिकारी सस्पेंड

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

उत्तर प्रदेश

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

खेत में गूंजी नवजात शिशु की चीख, ग्रामीण बने मासूम का सहारा

पुलिस को दी सूचना, नवजात के परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के मड़िहान थाना...
उत्तर प्रदेश 
खेत में गूंजी नवजात शिशु की चीख, ग्रामीण बने मासूम का सहारा

एक्सक्लूसिव: डेंगू-मलेरिया से बचना है तो करें यह काम, जिला मलेरिया अधिकारी ने दी जरूरी सलाह 

बदायूं। बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। डेंगू, मलेरिया...
लाइफस्टाइल  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: डेंगू-मलेरिया से बचना है तो करें यह काम, जिला मलेरिया अधिकारी ने दी जरूरी सलाह