पंजाब में 1013 लेक्चरर पद विवाद में एनसीएससी करे हस्तक्षेप: भाजपा

भाजपा ने पंजाब में लेक्चरर के खाली पदों को लेकर लिखा पत्र 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के विभिन्न सरकारी कॉलेज में आरक्षित 1,013 लेक्चरर के खाली पदों को लेकर बढ़ रहे विवाद के बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष किशोर मकवाना को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने शनिवार को पत्र में कहा कि शिक्षक दिवस पर देशभर में शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है, वहीं पंजाब में एससी और पिछड़ा वर्ग के शिक्षक अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक स्थिति बताया।

कोकराझार अस्पताल में लगेंगी छह डायलिसिस यूनिट, हुआ एमओयू ये खबर भी पढ़े : कोकराझार अस्पताल में लगेंगी छह डायलिसिस यूनिट, हुआ एमओयू

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया को जिस तरह संभाला गया, उससे अनुसूचित जाति और आरक्षण विरोधी मानसिकता झलकती है। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग शिक्षक संघ खाली 1013 पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने की मांग कर रहा है। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग शिक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि भर्ती में निर्धारित 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 12 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग आरक्षण को सही तरीके से लागू नहीं किया गया।

चुग ने आयोग से पंजाब सरकार से भर्ती का पूरा आरक्षण रोस्टर और संबंधित रिकॉर्ड तलब करने की मांग की है। उन्होंने आयोग से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा कराने और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया, ताकि पात्र अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ: मुख्यमंत्री

   बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीति हर क्षेत्र में हो सकती है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र को इससे...
उत्तर प्रदेश 

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील मेंहदावल पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं

  संत कबीर नगर, आज दिनाँक 05.09.2026 को अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* द्वारा सम्पूर्ण...

21 सितंबर तक होगी ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी

   बदायूं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए निर्वाचन में उपयोग की जाने...

पर्यटन एवं आध्यात्मिक विकास से समृद्ध हो रहा जनपद संत कबीर नगर:

संत कबीर नगर,   उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बसा संत कबीर नगर स्वयं में समृद्ध इतिहास, आध्यात्मिक चेतना और प्रदेश...

उतरौला में 25 अगस्त से 5 सितंबर तक बहू-बेटी सम्मेलन का सफल आयोजन

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता