21 सितंबर तक होगी ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 02 सितंबर से प्रारम्भ हो चुकी है जो 21 सितंबर तक ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस, कलेक्ट्रेट, बदायूं में कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट की जांच एवं परीक्षण संबंधित निर्माता कंपनी के अधिकृत अभियंताओं द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में किया जाता है। केवल प्रथम स्तरीय जांच (एफएससी) में उत्तीर्ण ईवीएम एवं वीवीपैट का ही निर्वाचन में उपयोग किया जाता है। प्रथम स्तरीय जांच की विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन संबंधी नियमावली में निर्धारित है।

स्वाइन फ्लू से बचाव को मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कमिर्यो का टीकाकरण  ये खबर भी पढ़े : स्वाइन फ्लू से बचाव को मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कमिर्यो का टीकाकरण

जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में उपयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया के अधिकृत अभियंताओं द्वारा निर्धारित अवधि में की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के मौजूदा निर्देशों के अनुरूप प्रथम स्तरीय जांच संपन्न कराने के लिए जनपद में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाती है, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से 29 अगस्त को लिखित रूप में अनुरोध किया गया है कि वे प्रथम स्तरीय जांच की निर्धारित अवधि के दौरान प्रक्रिया के अवलोकन हेतु अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करें। संबंधित राजनीतिक दलों के राज्य मुख्यालय द्वारा अनुरोध पत्र की प्राप्ति की पुष्टि भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली मशीनों की कार्यशीलता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की पुष्टि की जाती है। ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित विस्तृत जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

शिक्षक सम्मान ही राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है : ए.के. शर्मा

मऊ, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए के शर्मा ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा दोहरीघाट, मऊ द्वारा आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक सम्मान ही राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है :  ए.के. शर्मा

शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

अंबेडकरनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का...
उत्तर प्रदेश 
 शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

बलरामपुर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, मचा कोहराम

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, मचा कोहराम

बाल संरक्षण समिति की बैठक में नशा, साइबर सुरक्षा व बाल विवाह पर दी जानकारी

बदायूं। ब्लॉक दातागंज, समरेर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिलाओं...