12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से वाद निस्तारण पर जोर
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं की अध्यक्षता में होगा।
सिविल जज (सीडि.)/त्वरित न्यायाधीश/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित रस्तोगी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल आयोजन के लिए शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राज वीर सिंह एवं प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी ने अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से जनसामान्य को सूचित करते हुए अधिकाधिक प्री-लिटीगेशन विवादों को नियत कर आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का यथासंभव प्रयास करने को कहा गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
