शिक्षक ही भविष्य के निर्माता, सत्ता में आए तो बंद स्कूल खोलेंगे: अखिलेश

शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं दिया जाना चाहिए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षकों को समाज और आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि, शिक्षक ही हमारे रक्षक हैं और शिक्षक ही बच्चों का भविष्य बनाते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं और सत्ता में आने पर इन्हें दोबारा खोला जाएगा। उन्होंने जर्जर स्कूलों की फोटो या वीडियो बनाने पर मुकदमा दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अंग्रेजों ने भी कभी शिक्षा पर मुकदमा दर्ज नहीं किया था, लेकिन आज ऐसा किया जा रहा है। शिक्षक दिवस पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षा और शिक्षक के सम्मान का संकल्प लेने की अपील की।

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती का होगा लाइव प्रसारण ये खबर भी पढ़े : मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती का होगा लाइव प्रसारण

सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए सहारनपुर कलेक्ट्रेट में कथित अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि “वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते, जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करें और दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करें।”

उन्होंने कहा कि एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। “हमने तो यही सनातन में सीखा है।” ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा विश्व एक परिवार है और सच्चे सनातनी सौहार्द पसंद लोग होते हैं। सौहार्द बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

सपा अध्यक्ष ने राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे के धन में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “भगवान प्रभु श्रीराम के धन में चोरी करते हुए ये लोग पकड़े गए।” अखिलेश ने दावा किया कि चढ़ावे की चोरी के मामले में एसआईटी बनाकर जेल भेजने की बात से संबंधित लोग घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है, इसलिए पूरे मामले को सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश की जा रही है।

हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाने का मौका क्यों नहीं?

सहारनपुर की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने पूछा कि क्या हाईकोर्ट में न्याय नहीं मिल सकता था? क्या संबंधित लोग अपील के लिए सुप्रीम कोर्ट नहीं जा सकते थे? उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर कार्रवाई की, ताकि अगली अदालत में संबंधित लोगों को न्याय न मिल सके।

भाजपा पर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि “जिन्होंने रामधन की डकैती की है, आस्था के पैसे की चोरी की है, वह घबराए हुए हैं।” उन्होंने भाजपा के चंदे को लेकर भी दावा किया कि भाजपा ने अपने शुरुआती दौर में मुस्लिम समाज से सबसे ज्यादा चंदा लिया था।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय युवक की गोली से घायल मरीज की बचाई जान। गोली पेट में...
उत्तर प्रदेश 
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने गंभीर युवक की बचाई जान

भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस            

भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह को राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा पुनः तीन वर्ष...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह तीन साल के लिए कार्यकाल बढ़ा

सिकुड़ती सरकारी शिक्षा, बढ़ते निजी स्कूल 

लखनऊ। शिक्षक दिवस पर चहुंओर शिक्षा एवं शिक्षकों का गुणगान हो रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सिकुड़ती सरकारी शिक्षा, बढ़ते निजी स्कूल 

खटीक पाड़ा में बनेगा भव्य  और दिव्य संत दुर्लभ नाथ स्मृति द्वार

आगरा। ताजनगरी में खटीक समाज के आराध्य एवं महान संत बाबा दुर्लभ नाथ जी की स्मृति में बनने वाले भव्य...