जैन मंदिर निर्माण के लिए शिखर व वेदी पूजन पूर्ण
लखनऊ। सआदतगंज स्थित चूड़ी वाली गली के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नवनिर्माण को लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के नवनिर्माण के क्रम में आचार्य सुबल सागर महाराज के मंगल सानिध्य में शिखर एवं वेदी निर्माण का पूजन विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ। मंदिर में आचार्य सुबल सागर महाराज का मंगल प्रवेश भी हुआ।
सभी पूजा-विधान एवं प्रतिष्ठा संबंधी धार्मिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य पंडित अशोक जैन शास्त्री, दिल्ली वालों द्वारा विधिवत संपन्न कराई गईं। इस अवसर पर जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान मूलनायक पारसनाथ भगवान की प्रतिमा के दातार का चयन पर्ची द्वारा किया गया। इसका सौभाग्य कमला जैन, जागेश जैन, प्रमेश जैन, वैभव जैन एवं मीना जैन काला परिवार को प्राप्त हुआ। विराजमान करने के लिए वेदी निर्माण का सौभाग्य भी काला परिवार को मिला। वहीं शिखर निर्माण का सौभाग्य वीरेंद्र गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि मुख्य द्वार के निर्माण का सौभाग्य मयंक जैन गंगवाल को मिला। सरस्वती देवी की वेदी निर्माण का सौभाग्य प्रमेश जैन काला की बेटियों रिशिका एवं इशिता को प्राप्त हुआ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
