WhatsApp का नया फीचर, यूजरनेम और पिन से छुपाएं मोबाइल नंबर

अब बिना नंबर दिखाए किसी को भी कर सकते हैं कॉल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • यूजरनेम और पिन से उपभोक्ता की बढ़ेगी प्राइवेसी 

व्हाट्सएप अपने यूजर्स की गोपनीयता को बढ़ाने के लिए एक धमाकेदार फीचर लेकर आया है। व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर ‘वेब टेल इंफो’ के मुताबिक, इस मैसेजिंग ऐप का मुख्य अपडेट सबसे महत्वपूर्ण "यूजरनेम और पिन" के विकल्प को अपडेट करना है। यह नया फीचर व्हाट्सएप के सभी यूजर्स को अपने फ़ोन नंबर को यूजरनेम में बदलने का ऑप्शन देगा। व्हाट्सएप के इस फीचर की वजह से यूजर्स को अपने नंबर की गोपनीयता रखने में मदद मिलेगी।

इस फीचर के आने से यूजर्स अपने मोबाइल नंबर को सभी लोगों के साथ साझा न करने का चुनाव कर सकते हैं। इस अपडेट में व्हाट्सएप अपने यूजर्स को तीन गोपनीयता सेटिंग्स देगा, "यूजरनेम," "फ़ोन नंबर," और "पिन के साथ यूजरनेम।"

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...! ये खबर भी पढ़े : सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

व्हाट्सएप यूजर्स "यूजरनेम" विकल्प चुन कर अपने फोन नंबर को छुपा सकते हैं, जिससे कॉल करने वाले व्यक्ति को केवल एक यूजरनेम दिखेगा, जो उस व्यक्ति ने अपनी सेटिंग में दिया होगा। हालांकि, व्हाट्सएप के अपडेट में यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जो लोग यूजर के मौजूदा कांटेक्ट लिस्ट में होंगे वो लोग इस सेटिंग को एक्टिवेट करने के बावजूद यूजर के नंबर को देख सकेंगे। सेटिंग के बाद केवल नए लोगों को ही आपके प्रोफाइल में आपका यूजरनेम दिखाई देगा।

इस अपडेट का तीसरा विकल्प यह है कि व्हाट्सएप इस फीचर में "पिन के साथ यूजरनेम," चार अंकों का पिन कोड सेटिंग भी लेकर आया है। इस सेटिंग को इस्तेमाल करने के बाद यूजर्स कुछ लोगों के साथ अपने पिन को शेयर कर सकते हैं। इसके बाद केवल पिन शेयर किये गए लोग ही व्हाट्सएप पर उस यूजर्स से जुड़ पाएंगे। हालांकि यह सेटिंग व्हाट्सएप यूजर्स को इस मैसेजिंग साइट के इस्तेमाल के दौरान उनकी गोपनीयता अधिक सुरक्षित बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है। व्हाट्सएप के इस फीचर में एक कमी है। किसी व्हाट्सएप यूजर के पास पहले से ही आपका फोन नंबर है तो वह आपको कोई मैसेज भेज सकता है। भले ही आपके व्हाट्सएप पर पिन फीचर एक्टिव हो।

व्हाट्सएप का यह अपडेट यूजर्स को उनके मैसेजिंग ऐप में अधिक गोपनीयता देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस समय यह सुविधा व्हाट्सएप एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.24.18.2 में चल रही है। बाकी सभी व्हाट्सएप यूजर्स को यह अपडेट जल्द ही मिल जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीजीपीएससी भर्ती घोटाले मामले में ईडी ने की 30 लोगों से पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने 30 लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग और...
छत्तीसगढ़ 
सीजीपीएससी भर्ती घोटाले मामले में ईडी ने की 30 लोगों से पूछताछ

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इकरा हसन का विरोध

बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इकरा हसन का विरोध

स्थायी पद की मांग को लेकर आज भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन

शिक्षक दिवस पर शाहजहानी पार्क में जुटेंगे प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक भोपाल। शिक्षक दिवस के मौके पर आज शनिवार को...
बिहार 
स्थायी पद की मांग को लेकर आज भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन

गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से पार, कमजोर तटबंध ने बढ़ाई परेशानी

इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध पर बढ़ा दबा भागलपुर। इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा...
बिहार 
गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से पार, कमजोर तटबंध ने बढ़ाई परेशानी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर से हटाया गया निर्माण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इकरा हसन का विरोध

बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इकरा हसन का विरोध

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर से हटाया गया निर्माण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ